गुरुग्राम में वर्धमान इन्फ्रा के निदेशकों के खिलाफ रेरा ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
गुरुग्राम । बोनाफाइड आवंटी को यूनिट का कब्जा नहीं सौंपने के मामले पर हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) गुरुग्राम ने कड़ा संज्ञान लिया है। गुरुग्राम के न्याय निर्णयन अधिकारी (एओ) की अदालत ने निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रियल एस्टेट कंपनी श्री वर्धमान इंफ्राहोम प्राइवेट लिमिटेड ने आवंटी की शिकायतों पर […]
गुरुग्राम । बोनाफाइड आवंटी को यूनिट का कब्जा नहीं सौंपने के मामले पर हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) गुरुग्राम ने कड़ा संज्ञान लिया है। गुरुग्राम के न्याय निर्णयन अधिकारी (एओ) की अदालत ने निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
रियल एस्टेट कंपनी श्री वर्धमान इंफ्राहोम प्राइवेट लिमिटेड ने आवंटी की शिकायतों पर सुनवाई की गई। डिक्री धारक आवंटी के वकील द्वारा यह प्रस्तुत किया गया है कि करार के तहत डिक्री के बावजूद उनके मुवक्किल को यूनिट का कोई कब्जा नहीं सौंपा गया है।
आवंटी के वकील ने अदालत से निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। जिस पर रेरा कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित कंपनी के निदेशकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए डिक्री धारक के वकील के अनुरोध को स्वीकार किया जाता है। एओ अदालत ने अपने बेलीफ को निदेशकों को गिरफ्तार करने और सुनवाई की अगली तारीख पर या उससे पहले अदालत में पेश करने के लिए अधिकृत किया है।
आदेश में कहा गया कि निदेशकों को सुनवाई की अगली तारीख 28 मार्च को या उससे पहले इस अदालत के समक्ष पेश किया जाए। अदालत ने इससे पहले इस संबंध में विचाराधीन रियल एस्टेट कंपनी के निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
डिक्री धारक के एक आवेदन पर इस अदालत ने निदेशकों को यूनिट का कब्जा नहीं सौंपने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन निदेशकों द्वारा नोटिस की तामील के बावजूद कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। अदालत ने नियामक प्राधिकरण के आदेशों के अनुपालन में प्रतिवादी कंपनी के लापरवाह रवैये पर अपनी चिंता व्यक्त की।
इससे पहले 6 दिसंबर 2022 को यह प्रतिवादी रियल एस्टेट कंपनी वर्धमान इंफ्राहोम की ओर से कहा गया था कि उक्त इकाई का कब्जा 15 दिनों की अवधि के भीतर आवंटी को सौंप दिया जाएगा। आवंटी को आज तक कब्जा नहीं दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां