नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन के लिए बीएसएफ की एयरविंग को सशक्त किया गया: अमित शाह

On
School Ad

नई दिल्ली| केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन में मदद और हमारे जवानों की जान बचाने के लिए बीएसएफ एयरविंग को […]

नई दिल्ली| केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद पर गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन में मदद और हमारे जवानों की जान बचाने के लिए बीएसएफ एयरविंग को सशक्त किया गया है, जिसके लिए पिछले एक वर्ष में नए पायलट्स और इंजिनियर्स की नियुक्ति हुई है।

अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय वामपंथी उग्रवादियों की वित्तीय चोकिंग कर इनके इकोसिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसी भी दल और विचारधारा के भेदभाव के बिना वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के साथ समन्वय बेहतर करने के लिए अनेक सफल प्रयास किये हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार प्रभावित राज्यों को बिना भेदभाव के पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन निर्माण आदि के लिए सभी संसाधन उपलब्ध करवा रही है।

भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया ये भी पढ़ें  भारत में परोक्ष इच्छामृत्यु का पहला मामला: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए हरीश राणा, शुरू हुई लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया

अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा के साथ ही वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित विकास मोदी सरकार की नीति का मुख्य लक्ष्य है और सरकार इन क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कई कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के विकास हेतु भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के साथ ही कई विशिष्ट योजनाएं लागू की जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सम्पर्क को बेहतर करने के लिये 17,462 किलोमीटर सड़कों की स्वीकृति दी गयी है जिसमे से करीब 11,811 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है।

असम व पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल ये भी पढ़ें  असम व पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में बजा चुनावी बिगुल

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जनजाति बहुल ब्लॉक्स में एकलव्य स्कूल खोलने को अगस्त 2019 से प्रायोरिटी एरियाज में रखा गया है और इससे पहले, 21 साल की अवधि के दौरान, स्वीकृत 142 की तुलना में 2019 के बाद पिछले 3 वर्षों के दौरान ही 103 ईएमआरएस स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 90 जिलों में 245 एकलव्य स्कूल को स्वीकृति दी गई है और इनमें से 121 कार्यरत हैं।

एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता  ये भी पढ़ें  एलपीजी की कमी की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी: सीएम रेखा गुप्ता

अमित शाह ने कहा कि स्थानीय नागरिकों के वित्तीय समावेशन हेतु वामपंथी उग्रवाद से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में पिछले 8 वर्षों में 1258 बैंक शाखाएं तथा 1348 एटीएम खोले गये हैं। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट स्कीम के स्कोप को वर्ष 2016 में 34 जि़लों से बढ़ा कर 47 जि़लों तक कर दिया गया है। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने बहुमूल्य विचार दिए और वामपंथी उग्रवाद से लड़ने के मोदी सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द को 'अवसरवादी' के विकल्प के रूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

मेरठ -जनपद की सिवालखास सीट से रालोद (RLD) विधायक गुलाम मोहम्मद एक बार फिर अपनी 'नारियल फोड़ने' की परंपरा और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न पत्र ने अब धर्मनगरी काशी में भी विवाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार को विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। संख्या बल के...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

गुरुग्राम/मुजफ्फरनगर। गुरुग्राम के मशहूर एंबिएंस मॉल से रविवार दोपहर एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  हरियाणा  गुरुग्राम 
"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

उत्तर प्रदेश

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द को 'अवसरवादी' के विकल्प के रूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

मेरठ -जनपद की सिवालखास सीट से रालोद (RLD) विधायक गुलाम मोहम्मद एक बार फिर अपनी 'नारियल फोड़ने' की परंपरा और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न पत्र ने अब धर्मनगरी काशी में भी विवाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न ने प्रदेश की राजनीति और सामाजिक समरसता को कटघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मैनपुरी-इटावा  
दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम