दिल्ली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित गौतम विहार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव उसके घर से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार, महिला का शव उसके घर के अंदर मिला, जबकि कमरे का दरवाजा बाहर से कुंडी लगा हुआ था। घर के अंदर महिला मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके ऊपर उसका छोटा बच्चा भी लेटा हुआ मिला। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोग और परिजन स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलने पर न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे के अंदर से शराब की दो खाली बोतलें भी बरामद हुई हैं। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि महिला का पति फिलहाल जेल में बंद है। दो दिन पहले महिला अपने पति से मिलने जेल गई थी, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद आज उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां