जेवर के ग्रामीणों को यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल से मिलेगी राहत, 17 सितंबर से शुरू होगी सुविधा

यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित पात्र गांवों के लोगों को जेवर टोल प्लाजा पर मिलेगी छूट

जेवर विधानसभा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित पात्र गांवों के लोगों को 17 सितंबर से जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत मिलने जा रही है। विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने इसके लिए वाहन पंजीकरण कराने की अपील की है।

नोएडा: जेवर विधानसभा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित और आसपास के पात्र गांवों के स्थानीय नागरिकों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत मिलने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 14 वर्षों से चली आ रही स्थानीय लोगों की इस मांग पर यह बड़ा निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर इस सुविधा की शुरुआत होने की बात कही गई है।

टोलमुक्ति के लिए करना होगा वाहन पंजीकरण

जेवर विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के अनुसार, इस मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों, किसान संगठनों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने लंबे समय से प्रयास किए। विधायक ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता कर स्थानीय नागरिकों की समस्या को उठाया था।

ग्रेटर नोएडा में हल्दौनी हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की मदद, सपा नेताओं ने घर जाकर सौंपा चेक ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में हल्दौनी हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को भेजी एक लाख रुपये की मदद, सपा नेताओं ने घर जाकर सौंपा चेक

टोल मुक्त सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र स्थानीय नागरिकों को स्थानीय निवासी होने का प्रमाण, आधार कार्ड और वाहन की आरसी की प्रति लेकर जेवर टोल प्लाजा के मैनेजर या निर्धारित कार्यालय में वाहन का पंजीकरण कराना होगा। सत्यापन और पंजीकरण पूरा होने के बाद निर्धारित व्यवस्था के अनुसार टोल शुल्क मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सुखदेव शर्मा बने हिंदू युवा वाहिनी के मेरठ मंडल अध्यक्ष: संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी ये भी पढ़ें  सुखदेव शर्मा बने हिंदू युवा वाहिनी के मेरठ मंडल अध्यक्ष: संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

किसानों और स्थानीय नागरिकों के योगदान का सम्मान

विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्रवासियों के लिए जिला मुख्यालय, न्यायालय, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, यमुना प्राधिकरण और अन्य जरूरी संस्थानों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। रोजमर्रा के आवागमन के दौरान बार-बार टोल शुल्क देना स्थानीय लोगों के लिए व्यावहारिक परेशानी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण और एक्सप्रेसवे प्रबंधन के समक्ष यह मांग रखी गई थी।

नोएडा: सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण मुख्यालय को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस और डॉग स्क्वायड की जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध ये भी पढ़ें  नोएडा: सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण मुख्यालय को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस और डॉग स्क्वायड की जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध

उन्होंने कहा कि यह केवल टोल शुल्क में राहत नहीं, बल्कि एक्सप्रेसवे के निर्माण में भूमि देने वाले किसानों और स्थानीय नागरिकों के योगदान के प्रति सम्मान भी है। विधायक ने इस निर्णय के लिए यमुना प्राधिकरण, एक्सप्रेसवे प्रबंधन, किसानों, किसान संगठनों और स्थानीय नागरिकों के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। विधायक ने क्षेत्रवासियों से पात्रता रखने वाले सभी लोगों से समय से वाहन पंजीकरण कराने की अपील की है।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

मुज़फ्फरनगर। स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

उत्तर प्रदेश

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम