नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में तैनात उप- महाप्रबंधक आशीष भाटी (48 वर्ष) का आज सुबह को डेंगू बुखार के चलते मौत हो गई। वह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनके पिता पूर्व हरिश्चंद्र भाटी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनकी मौत की सूचना पाकर भारी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे।
स्वर्गीय आशीष भाटी के पिता हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि उन्हें डेंगू रोग था। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। उनके अनुसार उनके शव यात्रा नोएडा की सेक्टर-61 से चलकर ग्रेटर पहुंची।
आशीष भाटी की मौत की खबर सुनकर भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद नागर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, भाकियू नेता अशोक भाटी सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे, तथा शोक संतप्त परिवार को सान्त्वना दी।
आशीष भाटी एक सुलझे हुए अधिकारी थे। नोएडा प्राधिकरण में तैनती के दौरान उन्होंने कई ऐसे कार्य किया जो वर्षों तक याद किए जाएंगे। वे लोगों से लगातार मिलते-जुलते रहते थे, तथा जन समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे।