नोएडा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का भव्य स्वागत किया
नोएडा। दिल्ली से मथुरा जाते समय नोएडा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का डीएनडी पर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, स्वागत कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, अध्यक्ष अमित चौधरी, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्र, समाज और संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नितिन नबीन का नेतृत्व भाजपा संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान कर रहा है। उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके नेतृत्व में भाजपा राष्ट निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ा रही है।
सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं विधायक पंकज सिंह ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि संगठनात्मक अनुशासन, विकास की राजनीति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखना ही भाजपा की पहचान है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां