नोएडा। उद्यमियों की संस्था नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के सेक्टर-6 स्थित कार्यालय में उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट को देखा एवं उस पर चर्चा की । इस दौरान उद्यमियों ने कहा कि 2026-27 के बजट में प्रदेश सरकार की योगी सरकार ने सभी वर्ग का खास ख्याल है।
इस दौरान एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उप्र के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा प्रस्तुत बजट में औद्यौगिक कारिडोर, लॉजिस्टिक्स, एक्सप्रेसवे एवं एयरपोर्ट के विस्तार से उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी और लागत प्रभावी संचालन का लाभ मिलेगा। राज्य में बड़े निवेश आकर्षित करने तथा नई औद्यौगिक इकाईयों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन के प्रावधान किए गये हैं । सरकार ने लाखों नए रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा है। एमएसएमई एवं वस्त्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमएसएमई, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के लिए 5,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। जिससे छोटे और मध्यम उद्योगों को सशक्त आधार मिलेगा। टैक्नोलॉजी एवं डेटा सेंटर क्लस्टर के लिए राज्य में तकनीकी अवसंरचना विकसित करने की घोषणा की गई है। जिससे आईटी एवं डिजिटल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इलेक्ट्रानिक्स एवं विनिर्माण क्षेत्र में इलेक्टॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात क्षमता को सुदृढ करने के लिए नीतिगत समर्थन जारी रखने पर बल दिया गया है।
एनईए अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बजट 2026-27 औद्यौगिक निवेश, तकनीकी नवाचार, एमएसएमई सशक्तिकरण और बडे पैमाने पर रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बजट राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने तथा दीर्घकालिक आर्थिक विकास को गति देने की रणनीति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की कुशल नीतियों के कारण उप्र. का सर्वांगीण विकास हो रहा है। यह बजट भी उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार को नई दिशा प्रदान करने में सहायक होगा।
बजट चर्चा के दौरान महासचिव वीके सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, धर्मवीर शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, सचिव आलोक गुप्ता, विरेन्द्र नरूला, राजन खुराना, राज कुमार गुप्ता, अजय अग्रवाल सहित कई उद्यमी मौजूद थे।
टिप्पणियां