नोएडा पुलिस को बड़ा झटका, रवि काना को अदालत से मिली अग्रिम जमानत
नोएडा। कुख्यात माफिया सरगना रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना को गौतमबुद्धनगर जिले की अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी है। अदालत से जमानत मिलने के बाद नोएडा कमिश्नरी पुलिस के लिए गिरफ्तारी पर संशय पैदा हो गया है।
गौतमबुद्धनगर जिले की अदालत में 11 फरवरी 2026 को सुनवाई हुई, जिसमें रवि काना की अग्रिम जमानत मंजूर कर दी गई। रवि काना पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं और उनकी संपत्तियां भी कुर्क की जा चुकी हैं। यह फैसला एनसीआर क्षेत्र में अपराधियों पर कार्रवाई के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
नोएडा और पूरे उत्तर प्रदेश की पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रवि काना के कौन-कौन से मामले अभी भी लंबित हैं, जिनमें उसकी गिरफ्तारी संभव है। पुलिस सभी मामलों की केस डायरी खंगाल रही है, लेकिन इस मुद्दे पर अभी तक नोएडा पुलिस की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां