नोएडा: यूपी एसटीएफ ने फर्जी पेट्रोल पंप चलाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को मैनपुरी से किया गिरफ्तार

नोएडा । यूपी एसटीएफ ने एक सूचना के आधार पर मैनपुरी जनपद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग जनपद फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा तथा आसपास के जनपदों में बायोडीजल बेचने के नाम पर बिना संबंधित विभाग के अनुमति के फर्जी रूप से खोले गए पेट्रोल पंप पर नकली एवं मिलावटी डीजल बेचने का काम करते थे। ये लोग सीधे-साधे लोगों से  पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली करते थे।
 
 अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोएडा यूनिट राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने राधेश्याम यादव एवं अंकित यादव को कुरावली जनपद मैनपुरी से गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा था, जिसे सील किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सर्वप्रथम उन्होंने 2018 में दिल्ली के एक फर्जी पते पर अंचन पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना की। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा एक और कंपनी अंचन रिफायनरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भी कंपनी बनाई गई।
 
अभियुक्त राधेश्याम द्वारा बनाई गई अंचन रिफायनरी प्राइवेट लिमिटेड ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से जनता के लोगों से धोखाधड़ी कर  पेट्रोल पंप लगवाने के लिए फर्जी परमिशन एवं एलओआई इत्यादि दिया जा रहा था और लोगों से लाखों रुपए वसूल किया जाता था। उन्होंने बताया कि अभियुक्तो द्वारा अब तक जनपद कन्नौज , एटा,  फिरोजाबाद, औरैया एवं मैनपुरी आदि के लगभग एक दर्जन लोगों को फर्जी पेट्रोल पंप लगाने हेतु परमिशन जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग मिलावटी डीजल पेट्रोल बेचने का भी काम करते थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, कूट रचित आधार कार्ड, डेबिट कार्ड, दो पैन कार्ड, 4,400 रूपए नगद, कई पेट्रोल पंप को खोलने हेतु जारी की जाने वाली एलओआई लेटर, अन्य दस्तावेज और अपमिश्रित 4000 लीटर पेट्रोल एवं 1000 लीटर डीजल आदि बरामद किया है।
Views: 112

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी-इजरायली हमले के कारण ईरान...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को कोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
 राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर खाने-पीने और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसी...
हेल्थ 
जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

मुरादाबाद। जिले की पुलिस लाइन में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

मुरादाबाद। जिले की पुलिस लाइन में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

रिश्तों का कत्ल: मेरठ के हस्तिनापुर में भतीजे ने चाची को बेडरूम में घुसकर मारी गोली

मेरठ। जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
रिश्तों का कत्ल: मेरठ के हस्तिनापुर में भतीजे ने चाची को बेडरूम में घुसकर मारी गोली

यूजीसी के विरोध में संतों की पदयात्रा मेरठ पहुँची: गृहयुद्ध की दी चेतावनी

   मेरठ।  केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 'यूजीसी' कानून के विरोध में संतों की पदयात्रा अपने चौथे दिन मेरठ के दौराला सनातन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूजीसी के विरोध में संतों की पदयात्रा मेरठ पहुँची: गृहयुद्ध की दी चेतावनी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश