नोएडा में हाई-स्पीड बाइक स्नैचर गिरफ्तार, 11 कीमती मोबाइल व अवैध चाकू बरामद

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में हाई स्पीड मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों के हाथों से मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक शातिर बदमाश को थाना सेक्टर-58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त  दो हाई स्पीड मोटरसाइकिल, स्नैच किये गये 11 कीमती मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ नोएडा के थानों में विभिन्न आपराधिक मामलों में 26 मुकदमे दर्ज है। 
 
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आज लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता मोबाइल फोन स्नैच करने वाले एक अभियुक्त रिषभ दयाल उर्फ राहुल पुत्र स्व. दयाल सिंह को रामलीला ग्राउण्ड, सी बलाक, सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे व निशादेही से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल (स्पलेण्डर प्लस व एफजेड बाईक), स्नैचिंग के 11 मोबाइल फोन व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। 
 
उन्होंने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके द्वारा मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन छीना जाता है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि इसके द्वारा बरामद हुए मोबाइल आईफोन-16 को 2 दिन पूर्व ही सेक्टर-62 नोएडा की टॉट मॉल वाली रोड़ से एक व्यक्ति से छीना था,
। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58 पर मुकदमा  पंजीकृत है। अन्य 10 मोबाइल फोन सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-5, सेक्टर-24 व दिल्ली/एनसीआर के भिन्न-भिन्न क्षेत्र से छीने गए है। उन्होंने बताया कि जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त पूर्व में थाना सेक्टर-58, सेक्टर-24 व सेक्टर-20 नोएडा से मोबाइल फोन स्नैचिंग में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ पूर्व में 26 मुकदमे दर्ज हैं। 
Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दौरे को...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन

बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान

नई दिल्ली। चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत...
हेल्थ 
बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान

अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की सदस्या अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्यक्त किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। भारतीय...
ऑटोमोबाइल 
₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

उत्तर प्रदेश

यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

लखनऊ। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी इको टूरिज्म को लगा डिजिटल पंख, प्रदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी बस एक क्लिक पर

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश