दिल्ली–मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रेस्क्यू में जुटे 6 लोगों को ट्रक ने कुचला, 2 की मौत

नोएडा । दिल्ली मेंरठ हाईवे पर एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस घटना में  चालक वाहन के अंदर फंस गया। उसे निकालने के लिए तीन ट्रकों के चालक व कुछ अन्य लोग अपने वाहन खड़ा करके उसे निकालने में जुट गए। इसी बीच एक अज्ञात ट्रक चालक ने बचाव कार्य मे लगे 6 लोगों को कुचल दिया। उन्हें उपचार के लिए गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के मेरठ दिल्ली हाईवे पर सेक्टर - 62 के पास मेरठ से दिल्ली आने वाली लेन में सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन पीछे से आकर टकरा गई। पिकअप में फंसे ड्राइवर अमित को तीन ट्रक चालक और कुछ अन्य लोग अपने वाहनों को साइड में रोककर निकालने लगे, तभी पीछे से आ रहे एक सब्जी से भरे ट्रक ने रेस्क्यू में लगे 6 लोगों को टक्कर मार दिया। इस घटना में गोविंद चौहान 35 वर्ष, देवेंद्र सिंह 34 वर्ष, वीरेंद्र, साहिल, हरिओम सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 
 
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपचार के दौरान दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में दो लोगों गोविंद चौहान और देवेंद्र की  मौत हो गई है। एक व्यक्ति की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते देर रात को दिल्ली मेरठ हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की टक्कर लगने से कुछ लोग काफी दूर तक उछलकर जा गिरे। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया गया है।
Views: 36

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सम्भलहेड़ा/मीरापुर। ग्राम सम्भलहेड़ा में राशन वितरण को लेकर चल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्रामीणों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

शामली। यूजीसी (UGC) के विरोध में अपना पद छोड़ने वाले चर्चित पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को एक बार...
Breaking News  शामली 
शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर। जनपद में कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

मुज़फ्फरनगर - द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जनवरी 2026 में आयोजित फाइनल कोर्स की परीक्षा का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तंज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं