नोएडा: रंगदारी और धमकी के मामले में आरोपी रवि काना को मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट ने रखीं शर्तें

On

पाकिस्तान की सेना का नुश्की में धावा, बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी प्रमुख बशीर जैब के पैतृक घर को बम से उड़ाया ये भी पढ़ें  पाकिस्तान की सेना का नुश्की में धावा, बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी प्रमुख बशीर जैब के पैतृक घर को बम से उड़ाया

नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी के एक चर्चित मामले में आरोपी रवि काना को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने 11 फरवरी 2026 को पारित आदेश में कहा कि मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकार की जाती है। मामला थाना सेक्टर-63 क्षेत्र का है, जहां 14 जनवरी 2026 को शैलेन्द्र शर्मा नामक बिल्डर ने पंकज पाराशर और रवि काना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

राज्यसभा : पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की साझा मांग- शुरू की जाएं लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर की उड़ान ये भी पढ़ें  राज्यसभा : पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की साझा मांग- शुरू की जाएं लंदन, सिंगापुर और वैंकूवर की उड़ान

शिकायतकर्ता के अनुसार, पंकज पाराशर स्वयं को पत्रकार बताता है और वर्ष 2021 से 2024 के बीच उसने प्रोजेक्ट से जुड़े वीडियो बनवाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि वीडियो न चलाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की वसूली की गई। शिकायत में यह भी कहा गया कि पंकज पाराशर के कहने पर रवि काना ने भी कई बार जान से मारने की धमकी दी।

टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल ये भी पढ़ें  टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

पीड़ित के मुताबिक, 14 अगस्त 2023 को 10 लाख रुपये, 20 अक्टूबर 2023 को 11.96 लाख रुपये और 8 जनवरी 2024 को 1.12 लाख रुपये आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 5 लाख रुपये नकद और अन्य सामान भी दिए जाने का आरोप है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। वहीं, आरोपी रवि काना की ओर से दायर अग्रिम जमानत अर्जी में कहा गया कि उसे झूठे तथ्यों के आधार पर फंसाया गया है।

बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि प्राथमिकी घटना के चार वर्ष बाद दर्ज की गई और धमकी की तिथि, समय व स्थान का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। यह भी कहा गया कि आरोपी के खिलाफ मुख्य रूप से धारा 506 (धमकी) का आरोप है, जो जमानती है, जबकि रंगदारी से संबंधित धाराएं लागू नहीं होतीं।

अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए आरोपी को शातिर अपराधी बताया और पूर्व में दर्ज मुकदमों का हवाला दिया। हालांकि अदालत ने पाया कि प्रत्यक्ष रूप से मृत्यु या गंभीर उपहति के भय का स्पष्ट आरोप नहीं है तथा मामला मजिस्ट्रेट न्यायालय द्वारा विचारणीय है।

कोर्ट ने आदेश दिया कि गिरफ्तारी की स्थिति में आरोपी को 35 हजार रुपए के निजी मुचलके और एक जमानती पर रिहा किया जाए। साथ ही, आरोपी को सात दिन के भीतर विवेचक के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करना होगा, किसी भी गवाह को प्रभावित नहीं करेगा और बिना अनुमति देश नहीं छोड़ेगा।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रही महिला कावड़ियों के साथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत प्रदेश की कानून-व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

यूपी बजट 2026: MSME सेक्टर को मिलेगी नई संजीवनी, आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने बजट को बताया 'विकासोन्मुखी'

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर औद्योगिक जगत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बजट 2026: MSME सेक्टर को मिलेगी नई संजीवनी, आईआईए चेयरमैन अमित जैन ने बजट को बताया 'विकासोन्मुखी'

द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरनगर। शिक्षा और संस्कारों के संगम द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में बुधवार, 11 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
द० एस० डी० पब्लिक स्कूल में आशीर्वाद समारोह: 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई भावपूर्ण विदाई; उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रही महिला कावड़ियों के साथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर के स्याना में महिला कावड़ियों के साथ अभद्रता: दबंगों ने रोका रास्ता, मारपीट और गाली-गलौज; इलाके में भारी तनाव

त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों, बोर्ड परीक्षाओं और महत्वपूर्ण आयोजनों के दृष्टिगत प्रदेश की कानून-व्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
त्योहारों पर खलल डाला तो खैर नहीं: सीएम योगी के सख्त निर्देश, 'रंग में भंग' डालने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

लखनऊ। राजधानी के पॉश इलाके विभूतिखंड स्थित 'वेव मॉल' (Wave Mall) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। बुधवार को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के वेव मॉल पर एलडीए का 'चाबुक': पार्किंग में मिली 50 से अधिक अवैध दुकानें, फीते से नापा गया कोना-कोना

मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सिपाही की शादी के घर में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब दुल्हन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ की सिपाही की 'फिल्मी' लव स्टोरी: शादी वाले दिन प्रेमी हिस्ट्रीशीटर संग हुई फरार, 12 साल पुराने प्यार के लिए खाकी और परिवार से बगावत

सर्वाधिक लोकप्रिय