नोएडा। गैर सरकारी सामाजिक संस्था ओपा सेवा फाउंडेशन द्वारा 14 फरवरी को 25 निर्धन कन्याओं का धूमधाम से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विवाह को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
यह जानकारी ग्रेटर नोएडा में बुधवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान ओपा सेवा फाउंडेशन के संस्थापक ओमप्रकाश अग्रवाल ने दी। वहीं फाउंडेशन के सदस्य अमन अग्रवाल ने बताया कि ओपा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर ओम प्रकाश अग्रवाल एवं पूनम अग्रवाल के कर कमलों द्वारा 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को सामाजिक एवं सेवा भाव से प्रेरित कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। समारोह का आयोजन साइट-4, डी-48, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं को सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराना तथा समाज में सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। आकाश अग्रवाल ने बताया ओपा सेवा फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रम शामिल हैं। यह सामूहिक विवाह समारोह भी उसी सेवा श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता करने एवं नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि सभी जोड़ो को 325 घरेलू सामान ( बेड, फ्रिज, टीवी, पंखा , सिलाई मशीन, घड़ी, कपड़े, अंगूठी, कूलर , संदूक, म्यूजिक सिस्टम) आदि समान दिये जाएँगे । प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, मोतीलाल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, कृति अग्रवाल, राशि अग्रवाल, मनोज सिंघल, मुकुल गोयल, कमल बंसल, विनोद अग्रवाल, जीपी गोस्वामी, मनोज गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, गौरव बंसल, बंटी अग्रवाल, राहुल नंबरदार, गिरीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियां