नोएडा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यशाला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईसी सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं सकारात्मक उपयोग के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करना था। वहीं बच्चों में बढ़ते मोबाइल व इंटरनेट की लत पर अधिकारियों ने  चिंता व्यक्त की। 
 
   कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा आमजन को भी साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने बच्चों में बढ़ते मोबाइल एवं इंटरनेट उपयोग पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों का अत्यधिक समय मोबाइल और इंटरनेट पर व्यतीत होना एक गंभीर विषय बनता जा रहा है। अभिभावकों का दायित्व है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से मोबाइल से दूर रखें तथा यदि शैक्षिक या अन्य आवश्यक कारणों से मोबाइल का उपयोग कराया जा रहा है तो उस पर निरंतर अभिभावक निगरानी करें।
 
कार्यशाला में जनपद गौतमबुद्ध नगर के साइबर क्राइम इंचार्ज बलजीत व साइबर थाने के इंस्पेक्टर अनुज कुमार सैनी द्वारा इंटरनेट के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधों में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने व्हाट्सएप, फोन-पे, पेटीएम जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, किसी भी प्रकार के अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा प्ले स्टोर से किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड करते समय उसकी प्रामाणिकता जांचने पर विशेष बल दिया।
 
इस अवसर पर अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डाॅली सिंह द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के द्वितीय मंगलवार को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2004 में यूरोपीय संघ की पहल पर की गई थी। इस दिवस का उद्देश्य बच्चों, युवाओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं सरकारी कर्मियों सहित समाज के सभी वर्गों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता एवं डिजिटल शिष्टाचार के प्रति सजग रहकर ही हम एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।
 कार्यशाला के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, एनआईसी से नेटवर्क फील्ड इंजीनियर अमित शर्मा व मनीष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, Pakistan मुकाबले से पहले Team India की चिंता बढ़ी, प्लेइंग इलेवन पर संकट

टी 20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए एक चिंता भरी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट के अहम...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती, Pakistan मुकाबले से पहले Team India की चिंता बढ़ी, प्लेइंग इलेवन पर संकट

मानव जीवन का महत्व और जीवन मूल्यों के साथ सही जीवन जीने का मार्ग

मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है। यह जीवन केवल शुभ कर्मों और परमपिता परमात्मा की महती कृपा से ही प्राप्त होता...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मानव जीवन का महत्व और जीवन मूल्यों के साथ सही जीवन जीने का मार्ग

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

--मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्नलखनऊ। मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

दैनिक राशिफल- 11 फरवरी 2026, बुधवार

मेष- कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 फरवरी 2026, बुधवार

सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

सहारनपुर। कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र यादव के सहारनपुर के गागलहेड़ी पहुंचने पर उनका भव्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

उत्तर प्रदेश

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

--मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्नलखनऊ। मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

सहारनपुर। कारगिल युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित योगेंद्र यादव के सहारनपुर के गागलहेड़ी पहुंचने पर उनका भव्य...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव का भव्य स्वागत, बच्चों को देंगे देशभक्ति का संदेश

एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

मीरजापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को मीरजापुर में बड़ी कार्रवाई करते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता

मुरादाबाद, 10 फरवरी 2026। लाइफ स्टाइल फाउंडेशन और पर्यावरण मित्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ‘मिस एंड मिसेज मुरादाबाद 2026’ का शानदार आयोजन: चारू अग्रवाल व निकिता अरोड़ा बनीं विजेता