नोएडा में ट्रक चालक की हत्या: परचून दुकानदार बंटी को उम्रकैद, 25 हजार जुर्माना

नोएडा । जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अदालत ने एक ट्रक चालक की हत्या के मामले में परचून दुकानदार हाथरस निवासी बंटी उर्फ दिनेश को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। जुर्माना अदा नही करने की स्थिति में आरोपी को अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
 
डीजीसी क्राइम ब्रह्मजीत भाटी ने बताया कि मामला 15 दिसंबर 2023 की रात का है। शिकायतकर्ता सीमा अपने पति पवन (27) और पुत्र प्रिंस के साथ संतोष नगर कॉलोनी तिलपता सूरजपुर में किराये के मकान में रहती थीं। मूलरूप से वह संभल के निवासी हैं। मृतक पवन कंटेनर डिपो तिलपता में ट्रक चालक था। वहीं आरोपी बंटी उर्फ दिनेश की दुकान और घर शिकायतकर्ता के घर के सामने स्थित है। जहां वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। आरोपी की पत्नी अक्सर शिकायतकर्ता के घर आया-जाया करती थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार आरोपी को अपनी पत्नी और मृतक पवन के बीच अवैध संबंध का संदेह था। जिसके कारण उसने आपत्ति जताई थी। 
 
घटना की रात आरोपी बंटी शिकायतकर्ता के घर आया और उसे गाली-गलौज करते हुए धमकाया तथा उसको थप्पड़ मारे। जब शिकायतकर्ता के पति पवन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी उसे जबरन छत पर ले गया। वहां हाथापाई के दौरान आरोपी ने पवन पर चाकू से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता और उसके पुत्र की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। उनकी मौजूदगी में भी आरोपी ने बार-बार पवन की छाती और गर्दन पर चाकू से वार किए, जिससे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने वहां मौजूद लोगों को धमकाया और घटनास्थल से फरार हो गया।
 घायल पवन को शारदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जांच पूरी होने के बाद आरोपी बंटी उर्फ दिनेश के खिलाफ धारा-302, 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत आरोप पत्र पुलिस ने दायर किया। 
 
बचाव पक्ष के  वकील ने तर्क दिया कि अभियोजन पक्ष ने अपने मामले को उचित संदेह साबित नहीं किया है। अभियोजन गवाहों के बयानों से, अभियोजन पक्ष द्वारा आरोपित आरोपी के खिलाफ मामला साबित नहीं होता है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोषी को सजा सुनाई है।
Views: 42

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे 'महिला उत्पीड़न रोकथाम एवं त्वरित न्याय' अभियान...
शामली 
शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड...
लाइफस्टाइल 
उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

भारत में जल्द लॉन्च होगी Nissan Tekton नई मिड साइज SUV दमदार इंजन और शानदार डिजाइन के साथ देगी Creta और Seltos को टक्कर

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई SUV को लेकर काफी चर्चा हो रही है। निसान अपनी नई मिड साइज SUV...
ऑटोमोबाइल 
भारत में जल्द लॉन्च होगी Nissan Tekton नई मिड साइज SUV दमदार इंजन और शानदार डिजाइन के साथ देगी Creta और Seltos को टक्कर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश