नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसों का कहर: 4 की मौत, 2 गंभीर घायल

On

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान नहीं हो पाई है। अन्य हादसों में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा जोन में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। पहली घटना जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसहाड़ा रेलवे फाटक के पास स्थित रजवाहे के पास हुई। जहां एक ट्रक पलट गया। घटना में परिचालक छोटू मौत हो गई।

दूसरी घटना सेक्टर-147 मेट्रो स्टेशन के पास हुई। चीती गांव निवासी दिपांशु पुत्र स्वर्गीय राज सिंह और उसका दोस्त कपिल पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सेक्टर-147 स्थित दफ्तर से घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दिपांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि कपिल का इलाज जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी ने बताया कि देव प्रकाश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पोता विशाल पुत्र सुखपाल सिंह अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर जा रहा था, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार में टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उनके पोते को गंभीर चोट आई है। उसके दोनों पैरों की हड्डियां, नाक और हाथ की हड्डियां टूट गई है।
 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है।  थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ दिल्ली हाइवे पर एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र करीब 40 वर्ष) लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। यह व्यक्ति पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अखिलेश यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि देर रात को उसके पिता हल्दीराम की फैक्ट्री से काम करके ई-रिक्शा से खोड़ा कॉलोनी स्थित अपने घर वापस आ रहे थे। पीड़ित के अनुसार एनआइबी पुलिस चौकी के कट के पास वह ई-रिक्शा से उतरे। इसी बीच एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार उसके पिता इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश किए..श्रमिकों के प्रति सम्मान की तस्वीरें वायरल

   मुंबई। मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित साटम का रेलवे बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने बूट पॉलिश करने वाले कर्मचारियों के जूते पॉलिश किए..श्रमिकों के प्रति सम्मान की तस्वीरें वायरल

गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख की लूट का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

   सागर । मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय में मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोलाली पुल, खुरई रोड पर गल्ला व्यापारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख की लूट का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों में आंशिक रुप से बदलाव की अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों...
Breaking News  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  दिल्ली 
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले के आरोपित क्रिश्चियन मिशेल की जमानत की शर्तों में आंशिक रुप से बदलाव की अनुमति

हरियाणा में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन का ऐलान..कड़ाके की ठंड के बीच सरकार का बड़ा फैसला

   चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड एवं शीतलहर के मद्देनजर सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल: 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन का ऐलान..कड़ाके की ठंड के बीच सरकार का बड़ा फैसला

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

फिरोजाबाद। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा और हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हिंसा के विरोध में प्रदर्शन, पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले फर्जी जमानत गिरोह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़, दो पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार

सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिहादियों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री युनूस का पुतला दहन

सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ

सहारनपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाआंे व छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति जागरूक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई शपथ