नोएडा में ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ का आयोजन, महिला सुरक्षा और जागरूकता का संदेश

नोएडा। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत शनिवार को रन फॉर एंपावरमेंट नोएडा स्टेडियम से आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारियों, एनजीओ के सदस्यों, विद्यालयों की छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया। रन फॉर एंपावरमेंट एक जागरूकता के लिए आयोजित किया गया। यह नोएडा स्टेडियम के आसपास के विभिन्न मार्गों से गुजरकर स्टेडियम पर समाप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ महेश शर्मा प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में नारी शक्ति की गरिमा एवं आत्म स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए जनहित में कई कार्य किए जा रहें है।
वहीं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि रन फॉर एम्पावरमेंट में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उमंग व उत्साह के साथ भाग लिया। नारी सुरक्षा संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा लगातार संचालित किया जा रहा हैं। जिसमें जागरूकता के कार्यक्रम, राज्य सरकार द्वारा जो विभिन्न योजनाएं महिला कल्याण, महिला सुरक्षा, महिला जागरूकता को लेकर चलाई गई है, उसका लाभ दिलाने के लिए महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा अवेयरनेस के ड्राइव चलाई जा रही है।
मौके पर जाकर जो समस्याएं महिलाओं से संबंधित है, उनका तत्काल निस्तारण किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रन फॉर एंपावरमेंट में शामिल हुई प्रतिभागियों ने नारी सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस दौड़ ने न केवल जागरूकता फैलाई, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी दिया।