नोएडा में तीन हादसे: तालाब में डूबकर महिला की मौत, जीरो प्वाइंट पर हेड कांस्टेबल को वाहन ने कुचला, मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

नोएडा के सूरजपुर, नॉलेज पार्क और रबूपुरा थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हादसों में दो की मौत और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज।

नोएडा के सूरजपुर, नॉलेज पार्क और रबूपुरा में शुक्रवार को तीन हादसे हुए। एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, और मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की तालाब में डूबने और यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी दे रहे एक पुलिस हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं तीसरे मामले में एक 14 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना घटी है। पुलिस ने दोनों मृतक शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सूरजपुर में तालाब में डूबने से अस्वस्थ महिला की मौत

पहली घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र से सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला तालाब में कूद गई।

नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से घायल 16 वर्षीय प्रिंस की मौत, आरोपी जेल में ये भी पढ़ें  नोएडा के कासना में लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से घायल 16 वर्षीय प्रिंस की मौत, आरोपी जेल में

महिला को पानी में कूदता देख आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया। स्थानीय निवासियों ने महिला को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

नोएडा में व्यापार बंधु की बैठक: जाम, पार्किंग और जलभराव के मुद्दों पर व्यापारियों ने अधिकारियों को घेरा ये भी पढ़ें  नोएडा में व्यापार बंधु की बैठक: जाम, पार्किंग और जलभराव के मुद्दों पर व्यापारियों ने अधिकारियों को घेरा

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के अनुसार जिस तालाब में यह हादसा हुआ, वहां वर्तमान में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है और उसमें पानी भरा हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच की जा रही है।

नोएडा के इलाबास में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 40 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा ये भी पढ़ें  नोएडा के इलाबास में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 40 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अवैध कब्जा

यमुना एक्सप्रेसवे जीरो प्वाइंट पर ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की हादसे में जान गई

दुखद घटना का दूसरा मामला थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से सामने आया है। बीती रात यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के दतिया नगर गांव के निवासी थे। राजपाल सिंह बीते लगभग तीन वर्षों से नॉलेज पार्क थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

घटना के समय राजपाल सिंह बीती रात जीरो प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात थे और सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में राजपाल सिंह को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रबूपुरा में 14 साल की मूक-बधिर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

तीसरी घटना थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव की है। यहां एक 14 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात 14 साल की नाबालिग किशोरी अपने घर की छत पर घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार लांघकर जबरन छत पर पहुंच गया। आरोपी युवक पीड़िता को जबरदस्ती अपनी छत की तरफ खींचकर ले जाने लगा।

किशोरी द्वारा कड़ा विरोध किए जाने पर आरोपी युवक घबराकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

मुज़फ्फरनगर। स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी की धूम: नन्हें राधा-कृष्ण की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ परिसर

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
भारतीय शेयर बाजार लगातार चार सत्रों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद; सेंसेक्स 76,500 के पार

उत्तर प्रदेश

स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

अयोध्या। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक हालिया इवेंट में 2018 में रिलीज फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए 'जौहर' के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वरा भास्कर की 'जौहर' वाली टिप्पणी पर अयोध्या के संत समाज में भारी आक्रोश: संतों ने उठाए चरित्र पर सवाल

बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

बिजनौर। स्वाइन फ्लू की रोकथाम और इलाज को लेकर बिजनौर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में स्वाइन फ्लू को लेकर जिला अस्पताल अलर्ट! अलग OPD, 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड और जांच की खास व्यवस्था

हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

हापुड़। आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत हापुड़ में EVM और VVPAT मशीनों...
उत्तर प्रदेश  हापुड़  
हापुड़ में EVM-VVPAT वेयरहाउस खुला, सियासी दलों की मौजूदगी में हुई FLC की तैयारी; पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी

सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सहारनपुर जिले की देवबंद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी अंकित उर्फ सडयिल को महमूदपुर से किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुजफ्फरनगर में नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग: बीमार पिता को दवा दिलाने निकले थे दोनों बेटे, हादसे ने छीन ली पूरी दुनिया
मुजफ्फरनगर में 10 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर: सील भी लगाई, 11 बीघा में अवैध कॉलोनी ध्वस्त, एमडीए की कार्रवाई से मचा हड़कंप 
भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मुजफ्फरनगर के कई बड़े नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
नोएडा के हरौला में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार और एक नाबालिग हिरासत में
केंद्र सरकार चीनी की जमाखोरी पर सख्त: व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा घटाई, अब दो हजार क्विंटल का स्टॉक, 15 सितंबर से लागू होंगे कड़े नियम