बेगूसराय में बवाल, दिनदहाड़े गोलीबारी के बाद आक्रोशित लोग उतरे सड़क पर

बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने वीरपुर थाना क्षेत्र में दो जगह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हड़कंप मचा दिया है। इसके बाद बवाल हो गया है तथा आक्रोशित लोग थाना का घेराव करते हुए सड़क जाम कर एसपी को बुलाने की मांग पर डटे हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि […]
बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने वीरपुर थाना क्षेत्र में दो जगह दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हड़कंप मचा दिया है। इसके बाद बवाल हो गया है तथा आक्रोशित लोग थाना का घेराव करते हुए सड़क जाम कर एसपी को बुलाने की मांग पर डटे हुए हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जगदर की ओर से रविवार की दोपहर दो अपराधी बाइक पर सवार होकर आए तथा फजिलपुर में संपत चौधरी के किराना दुकान पर तीन-चार राउंड गोली चला दिया। हालांकि गोलीबारी में दुकानदार के परिवार ने घर में छुप कर अपनी जान बचा ली। इसके बाद आगे बढ़े अपराधी ने वीरपुर बाजार के समीप ताबड़तोड़ गोलीबारी की।
ये भी पढ़ें 'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति इस गोलीबारी के बाद आक्रोशित लोगों ने जब वीरपुर-जगदर रोड को जाम कर दिया। तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, इसमें कई लोगों को चोटें आई। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए तथा पुलिस को खदेड़कर भगाने के बाद वीरपुर थाना पहुंच हुए हैं। थाना का घेराव करते हुए सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया गया है। घटना की सूचना पर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
पीड़ित फजिलपुर निवासी किराना दुकानदार संपत चौधरी का आरोप है कि पिछले कई दिनों से वीरपुर निवासी अपराधी अजय सिंह रंगदारी की मांग कर रहा है। रंगदारी का पैसा नहीं देने पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। ग्रामीणों का आरोप है की वीरपुर पुलिस की अपराधियों से साठगांठ है। पुलिस की मदद से अपराधी आए दिन अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वीरपुर निवासी अपराधी अजय सिंह ने दो जगह गोली चलाई है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा कुछ दिन पहले ही रांची से इलाज करा कर आया है। पास के ही एक व्यक्ति से उसकी दुश्मनी है, कुछ दिन पहले ही अजय सिंह ने मारपीट भी किया था। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया गया है। अफरा तफरी लोगों को चोट आई हो सकती है। पुलिस की मोटरसाइकिल टीम अजय सिंह का पीछा कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां