बिहार विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश, 3.47 लाख करोड़ का प्रावधान, कृषि–शिक्षा–रोजगार पर खास जोर

On




पटना। बिहार सरकार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को भोजनावकाश के बाद बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया। यह बजट कुल 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का है, जो पिछले वर्ष के 3.16 लाख करोड़ रुपये के बजट से कहीं अधिक है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2025-26 में बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है और राज्य “ज्ञान, विज्ञान और सम्मान” के पथ पर आगे बढ़ेगा।

 

ये भी पढ़ें  खतौली: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: प्रदूषण की जंग पर उद्योगों और किसानों में बनी सहमति, राकेश टिकैत बोले- 'जमीन पर दिखनी चाहिए कार्रवाई'

वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में योजना मद के लिए 1,22,155 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय 2,25,434 करोड़ रुपये रहेगा। कुल पूंजीगत व्यय 63,455.84 करोड़ रुपये रखा गया है, जो कुल बजट का 18.26 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें  साप्ताहिक राशिफल: 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को बजट में सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। स्कूल और कॉलेज शिक्षा के लिए 68,216 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो किसी भी विभाग के लिए सबसे अधिक है। सड़क, पुल, बिजली, पानी और भवन निर्माण जैसे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 63,455 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के लिए 21,270 करोड़ और ग्रामीण विकास के लिए 23,701 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

 

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले 6,000 रुपये के अतिरिक्त बिहार सरकार अपनी ओर से 3,000 रुपये सालाना देगी। इस तरह किसानों को कुल 9,000 रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1.56 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण को और मजबूत किया जाएगा। महिलाओं को व्यवसाय बढ़ाने के लिए 10,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता अथवा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जीविका मॉडल को रोजगार सृजन का मुख्य आधार बनाया गया है।

 

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ रोजगार के अवसर सृजित करना है। हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने, गंगा जल आपूर्ति योजना के विस्तार और बिजली उत्पादन एवं खपत बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार को कृषि प्रधान राज्य मानते हुए कृषि रोडमैप-4 और रोडमैप-5 को आगे बढ़ाया गया है। दलहन, तिलहन, मक्का, फल और सब्जी उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। कोल्ड स्टोरेज, प्रोसेसिंग यूनिट और एग्री-स्टार्टअप को बढ़ावा देने की भी घोषणा की गई है।

 

बजट में गृह विभाग (पुलिस एवं सुरक्षा) के लिए 20,132.87 करोड़ रुपये और ऊर्जा विभाग के लिए 18,737.06 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित जाति के लिए 19,603 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति के लिए 1,648 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी स्तर तक ले जाने की योजना बनाई गई है। मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का दावा किया गया है। तकनीकी और उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार की भी घोषणा की गई है।

मंत्री ने बताया कि बिहार में प्रति व्यक्ति बिजली खपत बढ़कर 374 यूनिट हो गई है। सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण सड़कों के बड़े पैमाने पर विस्तार से बिहार सड़क घनत्व के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

 

विधानसभा में पेश बजट के अनुसार, कुल राजस्व प्राप्ति 2,85,277 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। राज्य के अपने कर से आय 65,800 करोड़ रुपये होगी, जबकि केंद्र से सहायता एवं अनुदान के रूप में 1,58,178 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2.99 प्रतिशत रहेगा, जो निर्धारित सीमा के भीतर है। कुल कर्ज जीएसडीपी का 37.7 प्रतिशत है, जिसे सुरक्षित स्तर बताया गया है।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक न्याय के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सके।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।...
Breaking News  बिज़नेस 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा अपडेट, ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू..जानिए जांच के नए मोड़

   पुणे। अजित पवार की विमान दुर्घटना के मामले में गुरुवार को ताजा अपडेट सामने आया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर बड़ा अपडेट, ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने की प्रक्रिया शुरू..जानिए जांच के नए मोड़

अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ठेंगहा गांव में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर 
अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

  नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, घबराहट और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या आम हो गई हैं। वहीं यह...
लाइफस्टाइल 
तनाव और बेचैनी को कम करती है ग्रंथित मुद्रा, दिमाग को मिलता है आराम

विटामिन सी का खजाना आमड़ा, स्वाद के साथ सेहत का भी साथी

नई दिल्ली। आमड़ा या स्पोंडियास पिन्नाटा, जो विटामिन सी का खजाना है। आंवले के बाद यह सी का सबसे अच्छा...
हेल्थ 
विटामिन सी का खजाना आमड़ा, स्वाद के साथ सेहत का भी साथी

उत्तर प्रदेश

अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के संग्रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ठेंगहा गांव में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  कानपुर 
अमेठी : महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, राजनीतिक बयानबाज़ी तेज

अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई

अमरोहा |  अमरोहा पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और हिंदू समाज की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक क्या...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 'भाभीजान' समरीन गिरफ्तार: हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी कर फंसी सोशल मीडिया स्टार, माफी भी काम न आई

यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

लखनऊ -उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में 24 IPS अफसरों के तबादले: सुजीत पांडेय बने DG फायर सर्विस, प्रवीण कुमार लखनऊ के एडीजी बने, मेरठ-सहारनपुर के SSP भी शामिल

डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित

बिजनौर- जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कीटनाशक एवं उर्वरक विक्रेताओं की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम जसजीत कौर ने कार्यशाला में दिए निर्देश: उर्वरक विक्रेता फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को करें प्रेरित