टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले पैट कमिंस-मेरे पास समय ही कम पड़ गया

On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने खुलासा किया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम का हिस्सा बनने के बेहद करीब थे, लेकिन रिकवरी में हुई मामूली देरी के कारण अंतिम 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना सके। पीठ की चोट से जूझ रहे कमिंस को टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बेन ड्वार्शिस ने रिप्लेस किया है। 7 फरवरी से शुरू हो रहे मेगा टूर्नामेंट से बाहर होने पर कमिंस ने कहा कि वह शारीरिक रूप से बेहतर महसूस कर रहे थे, लेकिन पूरी तरह फिट होने के लिए उनके पास पर्याप्त समय नहीं बचा था।

ये भी पढ़ें  बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ये भी पढ़ें  दिल्ली के कागजों में ही बजट अच्छा, जमीनी हकीकत से दूर: राकेश टिकैत

कमिंस ने आईसीसी के हवाले से कहा,“यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण रहा। मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं, बस एक छोटी-सी परेशानी थी और सच कहूं तो समय ही कम पड़ गया। अब मैं कुछ हफ्तों तक आराम करूंगा और फिर आगे की योजना बनाऊंगा।” ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने बताया कि एडिलेड टेस्ट के बाद मेडिकल टीम ने उनकी पीठ को पूरी तरह ठीक होने के लिए चार से आठ हफ्तों का समय देने की सलाह दी थी।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दूधली गांव में फटा गैस सिलेंडर, घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

उन्होंने कहा, “हमें पता था कि एडिलेड टेस्ट के बाद हड्डी को पूरी तरह स्थिर होने के लिए चार से आठ हफ्तों की जरूरत होगी, उसके बाद ही दोबारा वर्कलोड बढ़ाया जा सकता था। शुरुआत में लगा था कि चार हफ्ते काफी होंगे, क्योंकि मैं अच्छा महसूस कर रहा था, लेकिन फॉलो-अप स्कैन के बाद लगा कि इसे दो हफ्ते और चाहिए।”

कमिंस ने आगे कहा, “इसके चलते समय-सारिणी बहुत टाइट हो गई और वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट होना मुश्किल हो गया।” अब कमिंस को मार्च में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका मुख्य लक्ष्य साल के दूसरे हिस्से में होने वाले अहम टेस्ट मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट रहना है।

ऑस्ट्रेलिया के सामने आगे व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम है, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज, दक्षिण अफ्रीका का दौरा और फिर न्यूजीलैंड व भारत के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं, जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा होंगे। कमिंस ने कहा, “आने वाले क्रिकेट को देखते हुए हमें लगा कि साल के पहले हिस्से में सतर्क रहना सही रहेगा। अगर अभी सावधानी नहीं बरती जाती और चोट दोबारा उभरती, तो मुश्किलें बढ़ सकती थीं।”

वर्ल्ड कप से बाहर रहने के बावजूद कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हालिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज में मिली हार टीम की वास्तविक क्षमता को नहीं दर्शाती। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में हमारा प्रदर्शन बेहतरीन नहीं रहा, लेकिन खिलाड़ी मजबूत बिग बैश सीजन से आ रहे हैं और कुछ खिलाड़ी चोट से उबरकर वर्ल्ड कप में लौट रहे हैं। टीम का मनोबल अच्छा है और सभी टूर्नामेंट शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” टी20 वर्ल्ड कप 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ग्रुप स्टेज में आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान और सह-मेजबान श्रीलंका से मुकाबला करेगी।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

निवेशक सावधान: क्या आप भी सोना-चांदी खरीदने के लिए MCX में पैसा लगा रहे हैं? कहीं भारी पड़ न जाए 'सस्ते' का लालच

पिछले कुछ समय से जिस तरह सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है, उसे देखते हुए...
Breaking News  बिज़नेस 
निवेशक सावधान: क्या आप भी सोना-चांदी खरीदने के लिए MCX में पैसा लगा रहे हैं? कहीं भारी पड़ न जाए 'सस्ते' का लालच

शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

जलालाबाद/शामली। जनपद शामली के विकास और जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को दिल्ली में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिजनौर...
Breaking News  शामली 
शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

शामली। जनपद के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार देर रात्रि कार सवार बेखौफ बदमाशों...
Breaking News  शामली 
शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

शामली को मिलेगी बड़ी सौगात: मुंडेट रोड पर बनेगा हाईटेक मॉर्निंग वॉक ट्रैक, चेयरमैन अरविंद संगल ने शुरू कराया काम

शामली। शहर के मॉर्निंग वॉक लवर्स और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर पालिका...
Breaking News  शामली 
शामली को मिलेगी बड़ी सौगात: मुंडेट रोड पर बनेगा हाईटेक मॉर्निंग वॉक ट्रैक, चेयरमैन अरविंद संगल ने शुरू कराया काम

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

आशा मॉडर्न स्कूल में विदाई समारोह की धूम: कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को नृत्य और संगीत के साथ दी गई 'फेयरवेल'

सहारनपुर। चन्द्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स (कक्षा 12)...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
आशा मॉडर्न स्कूल में विदाई समारोह की धूम: कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को नृत्य और संगीत के साथ दी गई 'फेयरवेल'

श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: 'अटल आवासीय विद्यालय' में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तरीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: 'अटल आवासीय विद्यालय' में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए आरक्षी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

सर्वाधिक लोकप्रिय