बिहार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गुप्ताधाम जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग लोग घायल बताए जाते हैं। सभी लोग महाशिवरात्रि को लेकर गुप्ताधाम पूजा करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, काराकाट के गेरा […]
सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गुप्ताधाम जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग लोग घायल बताए जाते हैं। सभी लोग महाशिवरात्रि को लेकर गुप्ताधाम पूजा करने जा रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, काराकाट के गेरा चांदी गांव से एक पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवरात्रि को लेकर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पहाड़ की सड़क से खाई में गिर गई।
ये भी पढ़ें 'लैंड फॉर जॉब' केस : ईडी का कोर्ट में दावा- रिश्वत के पैसों से लालू परिवार ने खरीदी अचल संपत्ति पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार दो महिला सहित तीन लोगों की घाटनस्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
चेनारी के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। कई घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां