MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड ने फिर बढ़ाई मुश्किलें, 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठंड का एहसास तेज कर दिया है। बारिश और ओलों का दौर थमने के बाद ग्वालियर चंबल समेत कई इलाकों में तापमान तेजी से गिरा है। फरवरी के पहले हफ्ते में ठंड ने दोबारा जोर पकड़ लिया है और सुबह शाम लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।
ग्वालियर चंबल में सबसे ज्यादा असर
11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे
गुरुवार और शुक्रवार की रात प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सबसे कम रहा। शहडोल के कल्याणपुर और खजुराहो में 6.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रीवा में तापमान 7 डिग्री रहा। राजगढ़ और उमरिया में करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर बड़े शहरों में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल इंदौर जबलपुर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
सुबह के समय हल्का कोहरा
शनिवार सुबह ग्वालियर चंबल सागर रीवा और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिला। फिलहाल घने कोहरे या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।
8 फरवरी से बदल सकता है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर 10 फरवरी से मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इस दौरान मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अगले चार दिन तक बारिश या ओलों का कोई अलर्ट नहीं है लेकिन ठंड का असर लगातार बना रहेगा और रात की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां