मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, निधि सिंह को अपर श्रम आयुक्त नियुक्त

Madhya Pradesh News: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के बाद 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले शनिवार देर रात कर दिए। इसमें अधिकांश अधिकारियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर तैनात किया गया है। इस कदम से प्रदेश में प्रशासनिक कार्यों में नई गति और बदलाव की उम्मीद है।
निधि सिंह को अपर श्रम आयुक्त बनाया गया
मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और अपर कलेक्टर की नई जिम्मेदारियां
सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा, संजना जैन को अपर कलेक्टर मैहर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के उपसचिव जगदीश कुमार गोमे को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है।
शेष अधिकारियों के ट्रांसफर और नए पद
अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल हरसिमरनप्रीत कौर को कटनी, अंजली जोसेफ जोनाथन को हरदा, सोजान सिंह रावत को ग्वालियर, हिमांशु जैन को नर्मदापुरम, सर्जना यादव को सीहोर, वैशाली जैन को रतलाम, दिव्यांशु चौधरी को डिंडौरी, सृजन वर्मा को बुरहानपुर, अर्चना कुमारी को अनूपपुर, शिवम प्रजापति को शहडोल, सौम्या आनंद को श्योपुर, आकिप खान को पिपरिया, पंकज वर्मा को पुनासा खंडवा और सपना अनुराग जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर प्रदेश किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य
प्रदेश सरकार ने इन बड़े ट्रांसफरों का उद्देश्य जिला पंचायतों और विभागों में प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने, अधिकारियों के अनुभव और विशेषज्ञता का सही उपयोग करने तथा नागरिकों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए बताया।