मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने अगले 3 दिन का अलर्ट किया जारी

Maharashtra News: मुंबई: शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश ने मुंबई और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्सों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। शहर की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर ज्यादा असर नहीं
IMD ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। रविवार को भी विभाग ने भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आज दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कहां हुई कितनी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अलग-अलग हिस्सों में बारिश की तीव्रता अलग-अलग रही। जुहू में 88 मिमी, बांद्रा में 82.5 मिमी और महालक्ष्मी में 28 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही IMD ने रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है।
तीन दिन तक अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 72 घंटों तक मुंबई और आसपास के जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें और जलजमाव वाले क्षेत्रों से बचें।