मध्य प्रदेश : इटारसी आयुध निर्माणी को बम से उड़ाने की धमकी..सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर, बढ़ाई गई सुरक्षा

On
अर्चना सिंह Picture

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में स्थित आयुध निर्माणी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार देर रात फैक्टरी के आधिकारिक ईमेल पर दी गई। इस फैक्टरी में भारतीय सेना के लिए बम-बारूद और मिसाइल बनाई जाती हैं। सूचना मिलते ही पथरौटा, इटारसी, रामपुर और तवानगर थाने की फोर्स तुरंत फैक्टरी पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन भी मौके पर मौजूद हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

एसपी साईं कृष्णा थोटा ने मंगलवार को बताया कि आयुध निर्माणी को तमिलनाडु से एक मेल आया है। इस ईमेल में "पाकिस्तान-उदयनधि योजना" का उल्लेख किया गया है और लिखा है कि आपकी आयुध निर्माणी, अभिनेता रजनीकांत के आवास और संगीतकार इलैयाराजा के आवास पर तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं। फटने से पहले इन्हें खाली कर दें। धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है। उसे वेरिफाई किया जा रहा है कि यह कहां से आया है। ऐहतियात के तौर पर बम स्क्वॉड और अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है। फैक्टरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकल टीम उपलब्ध न होने के कारण आनन-फानन में छिंदवाड़ा से बम स्क्वॉड को बुलाया गया है।

इससे पहले 17 अप्रैल को भी फैक्टरी को ऐसा ही एक धमकी भरा मेल मिला था। जांच के बाद वह मेल फर्जी निकला था। अब दोबारा मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई हैं और कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। पथरोटा थाने में इसकी आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

व्यापारी एकता व उनके हितों की रक्षा के लिए सबसे उपयोगी संगठन है व्यापार मण्डल : शीतल टण्डन

सहारनपुर।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज पूरे प्रदेश में व्यापारियों द्वारा   इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फंसने से घायल

सहारनपुर (देवबंद)।रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर कट गया। जानकारी...

उन्नाव रेप कांड: कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा हुई सस्पेंड

दिल्ली। उन्नाव रेप केस में एक अहम फैसला दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

बिजनाैर में चौथा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले में नजीबाबाद के ग्राम धंसनी में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में चौथा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 

सोनीपत:ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में 21 लाख से अधिक हड़पे

सोनीपत। सोनीपत जिले में साइबर ठगी व्हाट्सएप समूह और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 21 लाख 18...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
 सोनीपत:ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में 21 लाख से अधिक हड़पे

उत्तर प्रदेश