अजित पवार की मौत के दुख में राजनीति न करें, कुछ लोग जानबूझकर साजिश कर रहे : शरद पवार

On

 

ये भी पढ़ें  वेस्ट यूपी में कुदरत का कहर: मुज़फ्फरनगर में कुदरत का 'Red Alert': बुधवार को दिनभर मूसलाधार बारिश और चलेंगी तूफानी हवाएं

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जिसमें कोई राजनीति नहीं है।

ये भी पढ़ें  अजित पवार 'दादा' कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

 

शरद पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "यह जो दुर्घटना हुई, वह अत्यंत दुखद है। एक कर्तव्यवान और मेहनती व्यक्ति के जाने से महाराष्ट्र को नुकसान हुआ है। यह जो नुकसान हुआ है, वह भरने वाला नहीं है। आज सभी चीजें अपने हाथ में नहीं हैं। मैं आज विनायक राव से मिला, उनसे चर्चा हुई। कुछ दुष्ट शक्तियां, इसके पीछे कुछ राजनीति तो नहीं है, इस प्रकार की भूमिका जानबूझकर समाज में फैला रही हैं। इसमें राजनीति नहीं है, यह केवल एक दुर्घटना है। इसकी पीड़ा महाराष्ट्र को और हम सभी को बहुत है। कृपया करके इसमें राजनीति न लाएं, यही मेरी विनती है।"शरद पवार ने आगे कहा कि इस हादसे के पीछे कोई साजिश या राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। कुछ लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से साजिश की अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन यह महज एक दुर्घटना है। उन्होंने सभी से अपील की कि दुख की इस घड़ी में राजनीति न घसीटें।

ये भी पढ़ें  महिला-नेतृत्व वाले विकास पर सरकार का फोकस, ब्लू इकोनॉमी में भारत की बड़ी छलांग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 

 

शरद पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "अजित पवार की अचानक मौत महाराष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। राज्य ने आज एक काबिल और निर्णायक नेता खो दिया है। जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन सब कुछ हमारे हाथ में नहीं होता। मैं आज मीडिया के सामने आने का प्लान नहीं बना रहा था, लेकिन मुझे पता चला कि कुछ मीडिया आउटलेट्स ने कोलकाता से यह स्टैंड लिया है कि इस हादसे के पीछे कुछ राजनीति है। इसमें कोई राजनीति नहीं है। यह पूरी तरह से एक हादसा है। इस मौत का दुख पूरे महाराष्ट्र को, हम सबको हो रहा है। कृपया इसमें राजनीति न लाएं। मुझे बस इतना ही कहना है।"

 

 

शरद पवार का यह बयान बुधवार को बारामती में हुए विमान हादसे के बाद आया, जिसमें अजित पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दूसरे प्रयास में क्रैश हो गया। घना कोहरा और कम विजिबिलिटी (करीब 800 मीटर) मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। विमान रनवे से फिसलकर खेत में गिरा और आग का गोला बन गया। मृतकों में अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी विदीप जाधव, पिंकी माली, पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक शामिल थे। अजित पवार (66) महाराष्ट्र की राजनीति के प्रमुख चेहरे थे। वे कई बार उपमुख्यमंत्री रहे और सहकारी क्षेत्र, सिंचाई और ग्रामीण विकास में योगदान दिया। बारामती उनकी पारंपरिक सीट थी, जहां वे स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के लिए जा रहे थे। 

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

देशभर के स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में राज्यों से मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
देशभर के स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने में राज्यों से मांगी रिपोर्ट

स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सड़क पर प्रसव, मोबाइल की रोशनी में जन्मी बच्ची

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आई एक घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी हकीकत को उजागर कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल: एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सड़क पर प्रसव, मोबाइल की रोशनी में जन्मी बच्ची

बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

नई दिल्‍ली। मुंबई की कंपनी बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 191 करोड़ रुपये...
Breaking News  बिज़नेस 
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लाएगी 191 करोड़ रुपये के आईपीओ, डीआरएचपी दाखिल

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

   मुंबई। भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 296.59...
Breaking News  बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 296 अंक फिसला 

कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

पलवल। जिले में दहेज उत्पीड़न और कथित तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक', पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव कपूरपुर रुपड़ी में निर्माणाधीन मकान की छत अचानक गिर गई। जिससे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, पत्नी आठ माह गर्भवती

सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

सहारनपुर (बिहारीगढ)। दिल्ली दून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर फ्लाईओवर पर बीती रात एक हादसे में देहरादून से सहारनपुर की ओर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसा: गणेशपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार दो युवकों की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली चालक फरार

गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

गोंडा। मनकापुर स्थित एआर इंटर कॉलेज में हाल ही में आयोजित स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ हिंदू छात्राओं...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गोंडा में स्कूल कार्यक्रम बना विवाद की वजह, बुर्का डांस पर हंगामा,वीडियो वायरल

कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रहने वाले परिजनों ने शुक्रवार को युवक रोहित सिंह...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सड़क पर शव रख कर परिजनों का हंगामा, धर्म परिवर्तन और पुलिस लापरवाही का लगाया आरोप