बीजापुर में डीआरजी एवं माओवादी के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

On
अर्चना सिंह Picture

 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ अंतर्गत इन्द्रावती क्षेत्र के घने जंगल–पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार को पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के आधार पर जिला बीजापुर से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने तलाशी अभियान प्रारंभ किया था। अभियान के दौरान आज सुबह से डीआरजी जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होने की जानकारी पुलिस के द्वारा आधिकारिक तौर पर दी गई है।


पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ दुर्गम और घने जंगल क्षेत्र में चल रही है, जहां सुरक्षा बल अत्यधिक सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दे रहे हैं। प्रारंभिक सूचनाओं में एक नक्सली के मारे जाने तथा मौके से हथियार बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि, मुठभेड़ समाप्त होने और तलाशी अभियान पूर्ण होने के बाद ही बरामद सामग्री और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इन्द्रावती क्षेत्र में डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की स्थिति बनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी अभियान के पूर्ण होने के बाद साझा की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने अभी तक मारे गए नक्सली की पहचान, संगठनात्मक जानकारी अथवा बरामद हथियारों का विस्तृत विवरण जारी नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, एक नक्सली को ढेर किया गया है मृत नक्सली के पास से .303 रायफल बरामद किया गया है।

और पढ़ें शीत लहर के मद्देनजर फर्रुखाबाद में नर्सरी से इंटर तक के सभी स्कूल दो दिन रहेंगे बंद


घटना को देखते हुए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आधिकारिक जानकारी के लिए अभियान की समाप्ति का इंतजार किया जा रहा है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में घटिया सामग्री की शिकायत पर पहुंचीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

बलिया: आयुष हत्याकांड, तीन शूटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का सबसे चर्चित आयुष यादव हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों समेत चार बदमाशों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया: आयुष हत्याकांड, तीन शूटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

जोहान्सबर्ग में राहगीरों पर गोलीबारी, 10 की मौत..10 अन्य घायल

जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका)। राजधानी जोहान्सबर्ग के पास एक रिहायशी इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने राहगीरों पर गोलीबारी कर 10 लोगों...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
जोहान्सबर्ग में राहगीरों पर गोलीबारी, 10 की मौत..10 अन्य घायल

सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

सहारनपुर।सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी वांटेड अपराधी सिराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सिराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

क्यों आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए? कमी से शरीर होने लगता है कमजोर

नई दिल्ली। शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है और ऊर्जा विटामिन और खनिजों...
लाइफस्टाइल 
क्यों आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए? कमी से शरीर होने लगता है कमजोर

सर्दियों में कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर देता है ये संकेत, जानें कारण से लेकर सरल उपाय

नई दिल्ली। सर्दियों में थकान, आलस, मांसपेशियों में जकड़न और त्वचा का रूखा होना साधारण बात लगती है, लेकिन ये...
हेल्थ 
सर्दियों में कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर देता है ये संकेत, जानें कारण से लेकर सरल उपाय

उत्तर प्रदेश

बलिया: आयुष हत्याकांड, तीन शूटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले का सबसे चर्चित आयुष यादव हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों समेत चार बदमाशों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
बलिया: आयुष हत्याकांड, तीन शूटर समेत चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

सहारनपुर।सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी वांटेड अपराधी सिराज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सिराज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: STF के साथ मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश सिराज ढेर; सुल्तानपुर हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

बुलंदशहर गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला: पॉक्सो कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को ठहराया दोषी, 22 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 2016 की जघन्य गैंगरेप और लूट की घटना से जुड़े मामले में स्पेशल जज...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर गैंगरेप मामले में बड़ा फैसला: पॉक्सो कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों को ठहराया दोषी, 22 दिसंबर को सुनाई जाएगी सजा

दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दो लाख लोगों की उपस्थिति में होगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, योगी ने की समीक्षा