पंजाब में जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए हुए मतदान..कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने आप विधायक के भाई पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप..तरनतारन में पथराव

On
अर्चना सिंह Picture

चंडीगढ़। पंजाब में रविवार को जिला परिषद तथा ब्लॉक समिति चुनाव के लिए मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक चली। पंचायती राज संस्थाओं के इस चुनाव के लिए मतदान ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से हुए। वहीं पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आप विधायक के भाई पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के बीच फतेहगढ़ साहिब निर्वाचन क्षेत्र से बड़ा विवाद सामने आया है। शिअद ने राज्य चुनाव आयुक्त को एक औपचारिक पत्र लिखकर आप के उम्मीदवार अमरिंदर सिंह माडोफल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्र में दावा किया गया है कि माडोफल ने मतदान शुरू होने से करीब 10 घंटे पहले सोशल मीडिया पर असली मतपत्रों (बैलेट पेपर) की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें सीरियल नंबर साफ दिखाई दे रहे थे। यह घटना मतदान शुरू होने के मात्र 51 मिनट बाद सामने आई। तरन तारन के काजी कोट गांव में आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंके।फिरोजपुर के बेतु कदीम गांव में भी दो गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके ।

राज्य में 347 जिला परिषदों और 2838 ब्लॉक समिति सीटों के लिए कुल 9775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए पुलिस तथा सिविल प्रशासन के करीब एक लाख कर्मचारियों को तैनात किया है। इस चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी अपने-अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अमृतसर के खासा और खुरमानियाँ में ब्लॉक समिति व जिला परिषद के चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। यहां दो प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह गलत छपे हुए थे। इन सीटों पर चुनाव का ऐलान बाद में किया जाएगा। राज्य के तलवंडी साबो में भी एक मतदान केंद्र पर सुबह करीब 1 घंटे तक मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। यहां प्रत्याशियों की मांग पर दूसरा बैलट बॉक्स मंगवाने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है। इस चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी दावा कर चुकी है कि राज्य में 340 पंचायत समिति उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज सुबह जहां मतदान केंद्रों का दौरा किया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने गांव गंभीरपुर में अपना वोट डाला।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

चंपारण : डीआईजी के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर करता था ठगी..आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

   बेतिया। बिहार में चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय के नाम और फोटो का उपयोग करके...
Breaking News  बिहार 
 चंपारण : डीआईजी के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर करता था ठगी..आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

कांग्रेस जीत जाये तो सिकंदर और हार जाये तो अंपायर खराब..ये तरीका ठीक नहींः नड्डा

नई दिल्ली। राज्य सभा में चुनाव सुधारों पर जवाब देते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि ‘कांग्रेस...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस जीत जाये तो सिकंदर और हार जाये तो अंपायर खराब..ये तरीका ठीक नहींः नड्डा

पीएम सूर्य घर योजना से 7.7 लाख से अधिक घरों को राहत, बिजली बिल हुआ शून्य

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश में घरों की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव ला रही है।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पीएम सूर्य घर योजना से 7.7 लाख से अधिक घरों को राहत, बिजली बिल हुआ शून्य

दिल्ली में 18 दिसंबर से केवल पीयूसी वाली गाड़ियों को ही मिलेगा ईंधन, प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री ने मांगी माफी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया है। दिल्ली की पर्यावरण...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
दिल्ली में 18 दिसंबर से केवल पीयूसी वाली गाड़ियों को ही मिलेगा ईंधन, प्रदूषण पर पर्यावरण मंत्री ने मांगी माफी

मुख्यमंत्री योगी ने एक ट्रीलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को लेकर किया मंथन..विकास परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां 20 विभागों की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश की 1 ट्रीलियन डॉलर अर्थव्यवस्था...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी ने एक ट्रीलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को लेकर किया मंथन..विकास परियोजनाओं को तेज गति से पूर्ण करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश

लिंटर डालते समय हाई टेंशन लाइन छू गई सरिया , करंट से मकान मालिक की मौत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को निर्माणधीन मकान में जीने का लिंटर डालते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
लिंटर डालते समय हाई टेंशन लाइन छू गई सरिया , करंट से मकान मालिक की मौत

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की “चन्दन का किवाड़” पर साहित्यिक संवाद

मेरठ। आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की साहित्यिक–सांस्कृतिक परिषद द्वारा पद्मश्री सम्मानित लोकगायिका एवं लेखिका मालिनी अवस्थी की चर्चित...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पद्मश्री मालिनी अवस्थी की “चन्दन का किवाड़” पर साहित्यिक संवाद

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 8 बसें और 3 कारें आपस में टकराईं, 13लोग जिंदा जले, 66 घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। माइलस्टोन 127...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: 8 बसें और 3 कारें आपस में टकराईं, 13लोग जिंदा जले, 66 घायल