कांग्रेस जीत जाये तो सिकंदर और हार जाये तो अंपायर खराब..ये तरीका ठीक नहींः नड्डा

On



नई दिल्ली। राज्य सभा में चुनाव सुधारों पर जवाब देते हुए सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि ‘कांग्रेस जब जीत जाये तो सिकंदर और हार जाये तो अंपायर खराब-ये तरीका ठीक नहीं है। कांग्रेस सरकार के जमाने में बैलेट बॉक्स खुलेआम लूटे जाते और गायब हो जाते थे। चुनाव आयोग की रिपोर्ट है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें सीधे तौर पर किसी भी तरह के चुनाव सुधार का सुझाव नहीं दिया गया।’ उन्होंने पूछा कि कांग्रेस फिर से पुराने लालटेन युग में क्यों जाना चाहती है?

चुनाव सुधारों पर चर्चा का समापन करते हुए मंगलवार को जेपी नड्डा ने कहा कि ‘दशकों तक चुनाव आयोग के काम को देखने की जिम्मेदारी एक पार्टी की थी और वो पार्टी एक परिवार की पार्टी है।

उस दौर में किसी ने इलेक्शन कमीशन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े नहीं किये। जब हम सुधार की बात करते हैं तो एसआईआर को लेकर देशभर में ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास हुआ कि जैसे कोई धांधली हो रही है। कांग्रेस पार्टी इसको लेकर रैली कर रही है। लोकतांत्रिक प्रणाली की सशक्ति पर कांग्रेस के पुराने नेताओं और आज के नेताओं की बात करें तो स्पष्ट होता है कि गंगा-जमुना में कितना ज्यादा पानी बह चुका है।’

उन्होंने कहा कि ‘देश में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) कोई नया नहीं है। जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री रहते वर्ष-1952, 1957, 1961 में देश में एसआईआर हुआ।

अटल बिहारी वाजपेयी को छोड़कर सारे एसआईआर कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार में हुए हैं। बिहार चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए तकलीफ दायक है, लेकिन वे जनता और अपने ही कार्यकर्ताओं को एसआईआर पर दोष मढ़कर गलत अफवाह फैला रहे हैं।’

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग जितने भी आरोप लगाये उसके जवाब में आयोग ने तर्कपूर्ण जवाब दिये।

कांग्रेस द्वारा देश को गुमराह करना देशहित में नहीं है। चुनाव आयोग के साथ कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल खड़े किये हैं। उन्हें ये समझना होगा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते देश में ईवीएम आया, जिसमें कई वैधानिक प्रावधान हुए थे।’

जेपी नड्डा ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी 58 साल से तमिलनाडु में चुनाव नहीं जीत पा रही, दिल्ली में 12 साल से सरकार में नहीं है। पश्चिम बंगाल में 48 साल से सरकार में नहीं है।

बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 35 साल से कांग्रेस की सरकार नहीं है। झारखंड में कांग्रेस की सरकार कभी नहीं रही। उड़ीसा में 25 साल से सरकार में नहीं है और केरल में 11 साल से सरकार में नहीं है।

कांग्रेस नेताओं को समझना होगा कि चुनाव आयोग पर नहीं, बल्कि अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरूरत है। कांग्रेस ने इस साल फरवरी में चुनाव में धांधली को लेकर बार-बार आरोप लगाए और हर बार अलग आँकड़ा प्रस्तुत किया।

इससे समझ आता है कि वे चुनाव प्रक्रिया को लेकर कितने गंभीर हैं।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को समझना होगा कि एसआईआर केवल चुनाव जीतने-हारने का नहीं बल्कि देश का विषय है।

हमारे लिए देश पहले होना चाहिए इसके बाद बाकी विषय होना चाहिए। हम सभी बातों पर पूरी तरह से चर्चा के लिए तैयार हैं। हमारे लिए दल बाद में है और देश पहले है।

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा पाकिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

शामली जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए लगभग दो लाख मामले

   कैराना/शामली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के...
शामली 
शामली जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए लगभग दो लाख मामले

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

शामली। गत दिवस शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी एक सर्राफा व्यापारी की गैंस सिलेंडर ले जाते समय ट्रक की...
शामली 
शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई

शामली। शहर में अवैध रूप से वन्यजीवों, विशेषकर भारतीय तोतों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी...
शामली 
शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम