रिलायंस ने 75 साल पुराने एसआईएल ब्रांड को रिलॉन्च किया, बाजार में उतारेगी नूडल्स, जैम, केचप
बेंगलुरु। रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने 75 साल पुराने फूड ब्रांड एसआईएल को नये रूप में बाजार में पेश किया है और नूडल्स, जैम, केचप जैसे उत्पाद बाजार में उतारने की घोषणा की है।
आरसीपीएल की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि एसआईएल नूडल्स की एक नयी रेंज लेकर आ रहा है जिसकी कीमत पांच रुपये से शुरू होगी। इसमें मसाला, आटा विद वेजीज़, कोरियन के-फायर और चाउ-चाउ जैसे चार वैरिएंट उपलब्ध होंगे। कंपनी ने कहा है कि वह असली टमाटरों से बना एसआईएल केचप बिना किसी कृत्रिम रंग या सिंथेटिक सामग्री के पेश करेगी जिसकी शुरुआती कीमत एक रुपया रखी गई है।
इसके अलावा, आठ फलों से तैयार एसआईएल मिक्स्ड फ्रूट जैम 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम के पैक में बाजार उतारा जायेगा। इसकी शुरुआती कीमत 22 रुपये होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें 22 प्रतिशत अधिक फल के अव्यव होंगे।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के कार्यकारी निदेशक केतन मोदी ने कहा, "एसआईएल को दोबारा लॉन्च करना आरसीपीएल की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पैकेज्ड खाद्य सामग्रियों की श्रेणी में एसआईएल के जरिये हम एक मजबूत और हर घर तक पहुंचने वाला पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां