उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, नौ लाख लोगों को मिला टेलीमेडिसिन सेवा का लाभ: डॉ. धन सिंह रावत

On

देहरादून, उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे, इसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सूबे में केन्द्र व राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कर आम लोगों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। राज्यभर में टेलीमेडिसिन सेवा का अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाभ उठा […]

देहरादून, उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे, इसके लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सूबे में केन्द्र व राज्य पोषित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत कर आम लोगों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है। राज्यभर में टेलीमेडिसिन सेवा का अब तक नौ लाख से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। इस योजना में अब एम्स ऋषिकेश सहित प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों को भी जोड़ दिया गया है। जिससे अब आम लोग मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा का लाभ भी उठा सकेंगे। उत्तराखंड प्रति लाख टेली कंसल्टेशन प्रदान करने के मामले में देशभर में दूसरे स्थान पर है। उक्त बातें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही।

 

रसोई गैस की कोई कमी नहीं, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक: डीएसओ ये भी पढ़ें  रसोई गैस की कोई कमी नहीं, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक: डीएसओ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन योजना आम लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को ई-संजीवनी के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार दिया जा रहा है। डॉ. रावत ने बताया कि लोगों के बीच टेलीमेडिसिन की सुगमता को देखते हुये अब एम्स ऋषिकेश सहित प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों यथा दून मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज एवं अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज भी जोड़ दिया गया है, ताकि आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का भी लाभ मिल सके। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं शल्य क्रिया विशेषज्ञ शामिल हैं।

हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड  ये भी पढ़ें  हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 1068 हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टरों के टेलीमेडिसिन स्पोक्स एवं चार मेडिकल कालेजों, एम्स ऋषिकेश, 13 जिला अस्पतालों सहित स्टेट एनएचएम एवं यूपीएचसी हब के जरिये वर्ष 2020 से अब तक कुल नौ लाख से अधिक लोगों को टेली कंसल्टेशन प्रदान किया जा चुका है। जबकि वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 4 लाख से अधिक लोगों को टेली मेडिसिन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 43 हजार 187 लोगों को टेलीमेडिसिन सेवा दी गई, जबकि बागेश्वर में 23 हजार 659, चमोली में 38 हजार 456, चम्पावत में 24 हजार 412, देहरादून में 34 हजार 716, हरिद्वार में 61 हजार 862, नैनीताल में 36 हजार 258, पौड़ी गढ़वाल में 32 हजार 614, पिथौरागढ़ में 23 हजार 666, रूद्रप्रयाग में 30 हजार 158, टिहरी गढ़वाल में 24 हजार 772, ऊधम सिंह नगर में 39 हजार 350 एवं उत्तरकाशी में 47 हजार 535 टेलीमेडिसिन सेवाएं शामिल हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि राज्य में टेली कंसल्टेशन का औसत परामर्श समय 2 मिनट है जबकि औसत प्रतिक्षा समय 8 मिनट है, जो कि देश के अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं बेहतर है।

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

वॉशिंगटन। ईरान के सुप्रीम लीडर सैय्यद मोजतबा हुसैनी खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दावे किए...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या अमेरिका-इजरायल हमले में घायल हुए ईरान के नए सुप्रीम मोजतबा? राष्ट्रपति ट्रंप ने किया दावा

मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

   मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। गैस एजेंसियों के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

मुंबई। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। इससे सोने का दाम फिर से...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मांसपेशियों और शारीरिक शक्ति...
लाइफस्टाइल 
एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव