जोशीमठ भू धंसाव: फिर बढ़ने लगी दरारें, सिंहधार वार्ड के मकान में अपनी जगह से हटा क्रैकोमीटर

On

जोशीमठ | जोशीमठ में भू धंसाव से मकानों में आई दरारें फिर से बढ़ने लग गई हैं। सिंहधार वार्ड के एक मकान में लगाए क्रैकोमीटर ने दरार बढ़ने से जगह छोड़ दी है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से उनके घर को असुरक्षित के दायरे में रखने की मांग की है। जोशीमठ में पिछले कुछ समय […]

जोशीमठ | जोशीमठ में भू धंसाव से मकानों में आई दरारें फिर से बढ़ने लग गई हैं। सिंहधार वार्ड के एक मकान में लगाए क्रैकोमीटर ने दरार बढ़ने से जगह छोड़ दी है। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से उनके घर को असुरक्षित के दायरे में रखने की मांग की है। जोशीमठ में पिछले कुछ समय से नई दरारें आने का मामला नहीं आया है। लेकिन जिन घरों में पुरानी दरारें आई थी वह अब फिर बढ़ने लग गई हैं।

सिंहधार वार्ड के आशीष डिमरी ने बताया कि उनके मकान में दरार आने पर सीबीआरआई के वैज्ञानिकों ने क्रैकोमीटर लगाए थे। कुछ समय तक यह स्थिर रहे। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों में दरारें बढ़ने लगी और क्रैकोमीटर ने जगह छोड़ दी। उन्होंने कहा कि, यहां रहने में डर लग रहा है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन को अवगत करा दिया है, लेकिन प्रशासन स्थिति को सामान्य बता रहा है।

उत्तराखंड : रामनगर में जाम की समस्या को लेकर डीएम के सख्त निर्देश, वेंडर जोन में ही लगेंगे ठेले ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : रामनगर में जाम की समस्या को लेकर डीएम के सख्त निर्देश, वेंडर जोन में ही लगेंगे ठेले

सीबीआरआई के वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां पर 60 से अधिक मकानों में क्रैकोमीटर लगाए गए हैं। हमने इनका करीब 15 दिनों तक निरीक्षण किया है। अब प्रशासन को आगे की कार्रवाई करनी है।

जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर ये भी पढ़ें  जिला न्यायालय टिहरी में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

सिंहधार वार्ड के पास बदरीनाथ हाईवे पर पड़ी दरारें भी बढ़ रही हैं। प्रशासनिक अफसरों ने इसकी सूचना मिलते ही मौके पर जाकर मुआयना किया। हालांकि अन्य जगह से फिलहाल दरार बढ़ने की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन ने हाईवे की मरम्मत के लिए शासन को सूचित कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही हाईवे के सुधारीकरण का काम शुरू किया जा सकता है।

नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई ये भी पढ़ें  नैनीताल जिला अदालत को दोबारा बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव से असुरक्षित हुए घरों में लोगों ने लकड़ी की बल्लियां लगाई हुई हैं, जिससे मकान ध्वस्त न हो । प्रशासन ने सिंहधार वार्ड के पास एक भारी भरकम पत्थर को खिसकने से रोकने के लिए लोहे की बल्लियां लगा रखी हैं। सिंहधार वार्ड के प्राथमिक विद्यालय के पास भू धंसाव के चलते यहां घरों और खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं। यहां के लोगों को प्रशासन पहले ही राहत शिविरों में शिफ्ट कर चुका है। इस जगह पर एक बड़ा पत्थर है। जिसके नीचे दरार आई हुई है। पत्थर गिर गया तो भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए प्रशासन ने पत्थर के नीचे लोहे के पाइप लगा रखे हैं, जिससे पत्थर खिसकने से रुक जाए। हालांकि यह पाइप पत्थर का वजन कितना सहन कर पाएंगे यह कहना मुश्किल है।

केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई रैपिड एक्शन फोर्स अचानक रविवार को वापस चली गई। शनिवार को टीम के जोशीमठ पहुंचने पर बताया गया था कि यहां पर 10 फरवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में कई तरह की जांच की जाएगी। रविवार को टीम के अचानक वापस लौटने से लोगों में चचार्ओं का दौर शुरू हो गया है लेकिन प्रत्यक्ष तौर पर कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है। प्रशासनिक अफसरों ने भी चुप्पी साध रखी है। शनिवार को 50 जवानों के साथ जोशीमठ पहुंची रैपिड एक्शन फोर्स के उप कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया था कि टीम आपदा प्रभावित क्षेत्र का डाटा एकत्रित करेगी। साथ ही नुकसान का भी आकलन करेगी।

जोशीमठ भू धंसाव के कारणों को जांचने के लिए विभिन्न स्तर पर जांच की जा रही हैं। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों की टीम भी यहां पर भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मिट्टी की जांच कर रही है। साथ ही जमीन के अंदर की स्थिति का भी अध्ययन किया जा रहा है। अभी तक टीम ने 11 जगह पर जांच कर ली है। वहीं, टीम ने रविवार को जोशीमठ औली रोपवे के टावर नंबर एक के पास भी मिट्टी और जमीन के अंदर की स्थिति का अध्ययन किया। इसके लिए टावर के पास गड्ढा बनाया गया है। जिससे पता चल सके कि भविष्य में टावर को इस भू धंसाव से खतरा हो सकता है या नहीं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर नगरपालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: मुजफ्फरनगर के 72 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े पहरे में हिन्दी का प्रश्नपत्र संपन्न, 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से जनपद में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: मुजफ्फरनगर के 72 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े पहरे में हिन्दी का प्रश्नपत्र संपन्न, 56 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

हैवानियत: डेढ़ साल के मासूम वहीब की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, सौतेले पिता पर लगा कत्ल का आरोप

मुजफ्फरनगर/सिखेड़ा। जनपद के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना निवासी एक मासूम बालक की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
हैवानियत: डेढ़ साल के मासूम वहीब की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, सौतेले पिता पर लगा कत्ल का आरोप

मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

खतौली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जावन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सख्ती...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
डीएम की रडार पर परीक्षा केंद्र: जिलाधिकारी जसजीत कौर का औचक निरीक्षण, आरजेपी इंटर कॉलेज में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत

उत्तर प्रदेश

कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

संभल। समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे की संस्कृति को रोकने के लिए किदवई बिरादरी पंचायत ने एक साहसिक और...
उत्तर प्रदेश  संभल  
कुरीतियों पर प्रहार: संभल की किदवई बिरादरी पंचायत का ऐतिहासिक निर्णय, शादियों में डीजे और दहेज की नुमाइश पर पूर्ण प्रतिबंध, देरी से आने वाली बारात पर लगेगा जुर्माना

किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
किसानों की समस्याओं पर हुंकार: मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय पर भाकियू (असली अराजनीतिक) का धरना, एडीएम को सौंपा ज्ञापन

अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

अमरोहा। जनपद में पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने पुलिस...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस महकमे में प्रशासनिक सर्जरी: एसपी ने सात चौकी इंचार्ज बदले, चौकी प्रभारी सुभाष बालियान लाइन हाजिर

सर्वाधिक लोकप्रिय