उत्तराखंड में अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूरा, मुख्यमंत्री बोले- सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त करें

On

देहरादून। उत्तराखंड में अब तक 52 प्रतिशत पैच वर्क का कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।

शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री धामी ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष कार्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाए। सभी जनपदों के प्रभारी सचिव अपने-अपने जनपदों का नियमित भ्रमण कर जनता से संवाद स्थापित करें और सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का जल्द पुनर्निर्माण किया जाए, ताकि स्थानीय जनता को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुलों के शीघ्र निर्माण और नए पुलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय और सजगता के साथ कार्य करना होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार एवं लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी मौजदू रहे।



 

और पढ़ें भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा - नितिन गडकरी

लेखक के बारे में

नवीनतम

पराली को लेकर सीएम योगी सख्त, जीरों घटनाओं का लक्ष्य तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
पराली को लेकर सीएम योगी सख्त, जीरों घटनाओं का लक्ष्य तय

मुजफ्फरनगर में 250 किलो मावा जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए; मावा व्यापारियों में हड़कंप

मुज़फ्फरनगर। दीपावली से पहले शहर में नकली और मिलावटी मावे की सप्लाई रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 250 किलो मावा जब्त, खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए; मावा व्यापारियों में हड़कंप

अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पार्टी का आंतरिक मामला- भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और आजम खां के बीच संबंधों को सभी लोग जानते हैं। दोनों की मुलाकात पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पार्टी का आंतरिक मामला- भूपेंद्र सिंह

दैनिक राशिफल- 12 अक्टूबर 2025, रविवार

   मेष : मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 12 अक्टूबर 2025, रविवार

संकल्प की शक्ति: जब मन में हो जीत का जज़्बा, तो भाग्य भी साथ आता है

जब व्यक्ति में जीत का जज्बा होता है अर्थात सफल होने की दृढ इच्छा शक्ति होती है तो भीतर के...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
संकल्प की शक्ति: जब मन में हो जीत का जज़्बा, तो भाग्य भी साथ आता है

उत्तर प्रदेश

पराली को लेकर सीएम योगी सख्त, जीरों घटनाओं का लक्ष्य तय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
पराली को लेकर सीएम योगी सख्त, जीरों घटनाओं का लक्ष्य तय

अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पार्टी का आंतरिक मामला- भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और आजम खां के बीच संबंधों को सभी लोग जानते हैं। दोनों की मुलाकात पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात पार्टी का आंतरिक मामला- भूपेंद्र सिंह

बिजेथुआ महोत्सव में गूंजा 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' | रामभद्राचार्य का अद्भुत प्रवचन

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बिजेथुआ महावीर धाम में चल रहे बिजथुआ महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बिजेथुआ महोत्सव में गूंजा 'जय श्रीराम' और 'हर-हर महादेव' | रामभद्राचार्य का अद्भुत प्रवचन

अमित शाह के बयान पर एसटी हसन का पलटवार, बोले- ये ध्रुवीकरण की रणनीति है

मुरादाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान देश में मुस्लिम समुदाय की बढ़ती आबादी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमित शाह के बयान पर एसटी हसन का पलटवार, बोले- ये ध्रुवीकरण की रणनीति है