उत्तराखंड SDRF का मान बढ़ा: विदेशी नागरिकों की जान बचाने के लिए अमेरिकी दूतावास ने किया सम्मानित

On
अर्चना सिंह Picture

देहरादून। दुर्गम इलाकाें और विपरीत परिस्थितियाें में साहसिक, त्वरित व रेस्क्यू अभियानों के लिए अमेरिकी दूतावास ने उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जॉलीग्रांट मुख्यालय में अमेरिकी दूतावास की ओर से उनके प्रतिनिधि ने एसडीआरएफ के समन्वय सेनानायक अर्पण यदुवंशी काे यह सम्मान साैंपा। राज्य की एसडीआरएफ काे यह सम्मान उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के संरक्षित व सफल रेस्क्यू अभियानों के लिए दिया गया है। चमोली जनपद के माउंट चौखंबा में फंसी दो विदेशी महिला टेकरों, बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत वसुधारा में फंसे विदेशी टेकर व गंगोत्री जैसे दुर्गम एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशनों के प्रभावी संचालन के लिए दिया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद एसडीआरएफ के समन्वय सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सम्मान पुलिस के समस्त जांबाज कार्मिकों की निष्ठा, परिश्रम, समर्पण एवं सेवा भावना का प्रतीक है, जो हर परिस्थिति में "सेवा, सुरक्षा और समर्पण" के संकल्प के साथ जनसेवा में निरंतर तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से संवेदनशील उत्तराखंड राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों, ग्लेशियरों, नदियों एवं ट्रेकिंग रूट्स पर फंसे देश-विदेश के पर्यटकों के लिए त्वरित निर्णय क्षमता, सटीक रणनीति एवं संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से अनेक जीवन रक्षक कार्य किए गए हैं। प्रतिकूल मौसम एवं अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ कर्मी अदम्य साहस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता व विश्वसनीयता को दर्शाता है, बल्कि बल की सुदृढ़, मानवीय एवं पेशेवर पहचान को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त करता है। यह उपलब्धि भविष्य में कार्मिकों के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए उन्हें आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

व्यापारी एकता व उनके हितों की रक्षा के लिए सबसे उपयोगी संगठन है व्यापार मण्डल : शीतल टण्डन

सहारनपुर।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज पूरे प्रदेश में व्यापारियों द्वारा   इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फंसने से घायल

सहारनपुर (देवबंद)।रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर कट गया। जानकारी...

उन्नाव रेप कांड: कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, उम्रकैद की सजा हुई सस्पेंड

दिल्ली। उन्नाव रेप केस में एक अहम फैसला दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया है। कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

बिजनाैर में चौथा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले में नजीबाबाद के ग्राम धंसनी में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में चौथा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 

सोनीपत:ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में 21 लाख से अधिक हड़पे

सोनीपत। सोनीपत जिले में साइबर ठगी व्हाट्सएप समूह और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 21 लाख 18...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
 सोनीपत:ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में 21 लाख से अधिक हड़पे

उत्तर प्रदेश