Monday, February 24, 2025

बागपत में किशोर के साथ गंदा काम, मेरठ भर्ती

बागपत।  बागपत के अमीनगर सराय थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले किशोर के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने गंदा काम किया। आरोप है कि युवक अपने साथ किशोर को रजबहे के पास ले गया। जहां किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने किशोर की वीडियो बनाई।

 

सुन्दर भाटी को सजा सुनाना जज को पड़ा भारी, कार सवार बदमाशों ने दी धमकी, जज ने चौकी में घुसकर बचाई जान

किशोर की हालत बिगड़ गई तो आरोपी युवक वहां से भाग गया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना किशोर के परिजनों को दी। परिजनों को किशोर वहां नग्न हालत में मिला। परिजनों ने उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से आया था।

 

मुजफ्फरनगर में युवक की निर्मम हत्या, चारा कुट्टी मशीन पर गला काटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

आरोप है कि युवक अब पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय