Wednesday, April 23, 2025

मरीज बने विधायक को डॉक्टर ने दी गाली, रतलाम में हंगामा

 

 

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में एक विवाद ने तब तूल पकड़ा जब सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे और डॉक्टर सीपीएम राठौर से भिड़ गए। विधायक का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही हो रही है। जब उन्होंने डॉक्टर से इस बारे में बात की, तो डॉक्टर ने गाली-गलौज की और विधायक के साथ बदसलूकी की। विधायक ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपियों का खुलासा, हिट लिस्ट में थे सलमान खान

[irp cats=”24”]

 

डोडियार ने बताया कि वे अस्पताल में भर्ती अपने कुछ लोगों की स्थिति का जायजा लेने गए थे। बातचीत के दौरान, जब उन्होंने अपने विधायक होने का परिचय दिया, तो डॉक्टर ने भड़कते हुए कहा कि “तू जानता है मैं कौन हूं?” इसके बाद, अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

महिला जज का पीछा करने वाले वकील को मिली जमानत, एक साल से ज़्यादा से जेल में है बंद

 

इस मामले में विधायक ने थाना स्टेशन रोड पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि, इसके बाद डॉक्टर ने भी विधायक के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह घटना मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले चर्चा में आई विधायक डोडियार के लिए एक नई विवाद की स्थिति है, जिन्हें ‘झोपड़ी वाले विधायक’ के नाम से जाना जाता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय