Thursday, May 22, 2025

पाकिस्तान में भूकंप से तीन बच्चों की मौत

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन शहर में भूकंप से तीन बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 60 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई।

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को दूरस्थ ईरान की सीमा से सटे शहर चमन में हुआ। यहां मिट्टी से बना घर भूकंप के दौरान ढह गया। तीनों बच्चे घर में थे। मलबे में दबने से तीनों की मौत हो गई। खबर मिलते ही राहत और बचाव अमले को चमन रवाना किया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय