दादासाहेब फिल्म फेस्टिवल में ‘कश्मीर फ़ाइल्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
मुंबई। दादासाहेब फाल्के अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2023 में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस बहुप्रशंसित फिल्म को पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया। अग्निहोत्री ने पुरस्कार जीतने पर इसे आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने […]
मुंबई। दादासाहेब फाल्के अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल पुरस्कार 2023 में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को शीर्ष सम्मान से सम्मानित किया गया है।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस बहुप्रशंसित फिल्म को पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया।
अग्निहोत्री ने पुरस्कार जीतने पर इसे आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित सभी लोगों को और देश की जनता के आशीर्वाद के लिए समर्पित है।
ये भी पढ़ें सूजन की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान, शूटिंग छोड़ पिता को देखने पहुंचे सलमान खानइसके अलावा अभिनेता अनुपम खेर, रणबीर कपूर, वरुण धवन, ऋषभ शेट्टी और अभिनेत्री रेखा सहित कई लोगों ने भी पुरस्कार जीते। एसएस राजामौली की आरआरआर को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में सम्मानित किया गया। मेगा स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।
ये भी पढ़ें सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजहकन्नड़ अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कांतारा के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को गंगूबाई काठियावाड़ी और ब्रह्मास्त्र पार्ट वन – शिवा में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।
फिल्म भेडिया में वरुण धवन ने ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ का पुरस्कार जीता, जबकि अनुपम खेर ने द कश्मीर फाइल्स में अपने अभिनय के लिए ‘मोस्ट वर्सटाइल एक्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता।
दिग्ग्ज अभिनेत्री रेखा को फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां