दिल्ली में ईडी मुख्यालय पहुंची पूर्व सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में होगी पूछताछ

On

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पूर्व सांसद और बंगाली फिल्म एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े एक मामले में समन भेजा था। इस समन के बाद मिमी चक्रवर्ती सोमवार को दिल्ली स्थित ईडी के मुख्यालय पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

 

और पढ़ें एशिया कप 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, कौन बनेगा ग्रुप-A का सिरमौर?जानिए कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें बसपा में लाैटे अशोक सिद्धार्थ को मायावती ने बनाया केंद्रीय कोऑर्डिनेटर, चार राज्यों दी जिम्मेदारी

मिमी चक्रवर्ती का नाम एक ऐसे ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी जैसे गंभीर आरोप हैं। ईडी को शक है कि मिमी चक्रवर्ती ने ऐप से जुड़ा प्रमोशनल कंटेंट किया है, जिससे लोगों को इसमें निवेश के लिए आकर्षित किया गया। यही वजह है कि एजेंसी अब उनके इस प्लेटफॉर्म से जुड़ाव और इससे जुड़े पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

और पढ़ें गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, हासन में 8 की मौत, 20 घायल

 

ईडी इस पूरे मामले में सिर्फ मिमी चक्रवर्ती से ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नामों से पूछताछ कर चुकी है और आगे भी करेगी। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को भी समन भेजा गया है। उन्हें 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। उर्वशी रौतेला भी इस ऐप के कुछ विज्ञापन और प्रमोशन में नजर आई थीं। ईडी जानना चाहती है कि इन प्रमोशन के बदले कितनी रकम दी गई और क्या इनका इस्तेमाल लोगों को इस अवैध ऐप की ओर आकर्षित करने के लिए किया गया।

 

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को भी इसी केस में समन भेजा गया था और अगस्त में पूछताछ की गई थी। शिखर धवन को भी इसी महीने समन किया गया है। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज का नाम भी इस मामले में सामने आया था। राणा दग्गुबाती ने साफ किया कि उनका इस तरह के किसी प्लेटफॉर्म से 2017 के बाद कोई लेना-देना नहीं रहा। प्रकाश राज ने भी माना था कि उन्होंने साल 2016 में बेटिंग ऐप का प्रचार किया था, जो उस समय कानूनी था, लेकिन अब वह इसे अपनी नैतिकता के खिलाफ मानते हैं।

 

यह पूरा मामला हैदराबाद के मियापुर थाने में दर्ज एक एफआईआर से शुरू हुआ था। वहां के रहने वाले एक कारोबारी फनीन्द्र शर्मा ने शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं, जिससे लाखों लोग इसमें पैसा लगा रहे हैं और आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। सरकार की ओर से हाल ही में बताया गया है कि वह 2022 से अब तक 1,500 से ज्यादा ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के आदेश दे चुकी है। ईडी की यह जांच इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें बड़े-बड़े फिल्मी सितारे और क्रिकेटर शामिल हैं, जिनकी बातों का आम लोगों पर गहरा असर पड़ता है।





 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के नानौता क्षेत्र में तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

ग्रेटर नोएडा में शव के साथ धरने पर बैठे सपेरा समुदाय को मिली श्मशान भूमि, 90 वर्षीय महिला का हुआ अंतिम संस्कार

नोएडा । ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के डूंगरपुर रीलका गांव में 90 वर्षीय एक महिला की  मौत के बाद...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में शव के साथ धरने पर बैठे सपेरा समुदाय को मिली श्मशान भूमि, 90 वर्षीय महिला का हुआ अंतिम संस्कार

रायपुर में न्यूड पार्टी का आयोजन करने वाला गिरफ्तार, महिला आयोग ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

रायपुर (छत्तीसगढ़)। राजधानी रायपुर में प्रस्तावित न्यूड पार्टी को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस ने...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश 
रायपुर में न्यूड पार्टी का आयोजन करने वाला गिरफ्तार, महिला आयोग ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की दुकान सील, ग्राहकों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

मुज़फ्फरनगर। शहर के योगेंद्र पुरी क्षेत्र में स्थित राशन डीलर अमित कुमार की दुकान पर ग्राहकों द्वारा राशन में गड़बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की दुकान सील, ग्राहकों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के नानौता क्षेत्र में तमंचे के साथ फोटो अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)।  सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले एक आरोपी     जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टांडा मान सिंह निवासी अमित व...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल