सिद्धार्थ-कियारा की शादी डेट आई सामने, इस जगह लेंगे सात फेरे…
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। हालांकि एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर की मानें तो इस कपल की शादी सात […]
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। हालांकि एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर की मानें तो इस कपल की शादी सात फरवरी को होगी।
सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन होगा जिसमें मेहंदी, संगीत और हल्दी रस्म के कार्यक्रम शामिल हैं। कपल ने अपनी शादी में गिनेचुने लोगों को ही बुलाया है, इसीलिए इस कपल ने शादी के बाद दो रिसेप्शन होस्ट करने की तैयारी की है जिसमें वो अपने सभी खास लोगों को बुलाएंगे। यह रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में होंगे। इसके अलावा शादी के दिन सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए इस कपल ने शाहरुख़ खान के एक्स बॉडीगॉर्ड को यासीन को हायर किया है।
ये भी पढ़ें सुष्मिता से पहले 'मैं हूं ना' में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह, बताई कास्ट न करने की वजह
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी में सिर्फ गिने चुने लोग ही शामिल होंगे। इन लोगों में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हैं। गेस्ट में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, मनीष मल्होत्रा और करण जौहर के नाम शामिल हैं, जिन्हें सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए इनवाइट किया गया है। ऐसी आशंका भी रही है कि कियारा आडवाणी की खास दोस्त ईशा अंबानी पीरामल भी इस शादी में शामिल हो सकती हैं। कियारा अक्सर ईशा अंबानी को अपना सबसे खास दोस्त बताती आई हैं, इसलिए यह देखा जाना दिलचस्प होगा कि क्या ईशा कियारा की शादी में शामिल होंगी या नहीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां