'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ट्रेलर रिलीज, प्यार, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर कहानी

On

मुंबई। धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, लेकिन इस बार उनके साथ सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी नजर आ रहे हैं, जो कहानी में मजेदार ट्विस्ट लेकर आते हैं। ट्रेलर की शुरुआत दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ होती है, जिसमें 'जियो रे बाहुबली' की आवाज गूंजती है।

 

और पढ़ें दिल्ली में ईडी मुख्यालय पहुंची पूर्व सांसद और एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में होगी पूछताछ

और पढ़ें 'बिग बॉस 19' में बसीर और नेहल की टूटी दोस्ती, घरवाले देख रह गए हैरान

इस सीन में वरुण धवन 'बाहुबली' के गेटअप में चलते दिखाई देते हैं। असल में वरुण का किरदार अनन्या नाम की लड़की को प्रपोज करना चाहता है, जिसकी पसंदीदा फिल्म 'बाहुबली' है। यही वजह है कि वह फिल्मी स्टाइल में, बाहुबली बनकर उसे प्रपोज करता है। अनन्या के किरदार में सान्या मल्होत्रा नजर आती हैं, जो वरुण के इस खास अंदाज के बावजूद उसका प्रपोजल ठुकरा देती हैं और शादी से इनकार कर देती हैं। यहीं से कहानी में दिल टूटने का एंगल आता है। इसके बाद एंट्री होती है जान्हवी कपूर और रोहित सराफ की।

और पढ़ें बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी,पिता बोले – हम डर में नहीं, पुलिस हमारे साथ है

 

जान्हवी फिल्म में तुलसी नाम की एक सीधी-सादी स्कूल टीचर का किरदार निभा रही हैं, जबकि रोहित सराफ उनके एक्स-बॉयफ्रेंड के रोल में हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब वरुण जान्हवी को बताता है कि उनकी एक्स और जान्हवी का एक्स दोनों एक-दूसरे से शादी करने वाले हैं। दोनों अपने-अपने टूटे दिलों के साथ एक-दूसरे के करीब आते हैं और मिलकर एक योजना बनाते हैं। दोनों तय करते हैं कि वे अपने पुराने प्यार को वापस पाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वे अपना लुक पूरी तरह बदलते हैं और एक-दूसरे के बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनने का नाटक शुरू करते हैं।

 

 

यहां से कहानी हल्की-फुल्की कॉमेडी, रोमांस और इमोशन के रास्ते पर निकल पड़ती है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया पर रोमांटिक रील्स बनाते हैं, साथ घूमते हैं और दिखावा करते हैं कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इस दौरान मनीष पॉल की एंट्री होती है, जो एक वेडिंग प्लानर की भूमिका निभा रहे हैं और फिल्म में हंसी का तड़का लगाते हैं। वरुण और जान्हवी को साथ देखकर सान्या और रोहित को जलन होने लगती है।

 

 

दोनों अपने एक्स को किसी और के साथ देखकर असहज हो जाते हैं और यहीं से कहानी में भावनाओं का खेल तेज हो जाता है। ट्रेलर के आखिर में वरुण एक बड़ी दुविधा में दिखाई देते हैं। उन्हें समझ नहीं आता कि वह सान्या मल्होत्रा के किरदार के पास वापस लौटें या जान्हवी कपूर की तुलसी को ही अपना सच्चा प्यार मानें। ट्रेलर को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। 





 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की दुकान सील, ग्राहकों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

मुज़फ्फरनगर। शहर के योगेंद्र पुरी क्षेत्र में स्थित राशन डीलर अमित कुमार की दुकान पर ग्राहकों द्वारा राशन में गड़बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की दुकान सील, ग्राहकों की शिकायत पर हुई कार्यवाही

शामली में अंतरराज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल से अफीम लाकर पंजाब और यूपी में कर रहे थे सप्लाई

शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शामली जनपद के झिझाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने...
शामली 
शामली में अंतरराज्यीय नशा तस्करी का भंडाफोड़, नेपाल से अफीम लाकर पंजाब और यूपी में कर रहे थे सप्लाई

सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)।  सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले एक आरोपी     जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टांडा मान सिंह निवासी अमित व...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता और अभिनेता उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को किया गिरफ्तार! 3 साल तक एक्ट्रेस से शोषण, CM आवास के बाहर की थी सुसाइड की कोशिश

सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)।  सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाले एक आरोपी     जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी करने वाला आरोपी मोनू गिरफ्तार

सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

सहारनपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टांडा मान सिंह निवासी अमित व...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल

हाथरस मेले में RLD गीत पर BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

      हाथरस। हाथरस से बड़ी खबर सामने आई है। दाऊजी महाराज मेले में रविवार देर रात हुए पंजाबी दरबार कार्यक्रम के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाथरस मेले में RLD गीत पर BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल