Saturday, April 26, 2025

दिल्ली में शुरू हुआ किसानों का आंदोलन,धरे रह गए रोकने के सभी इंतजाम,बेरीकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़े

नई दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर ट्रोलियां दिल्ली कूच के ऐलान के चलते लगातार राजधानी की ओर बढ़ रही है। रास्ता रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडस को तोड़ते हुए किसान दिल्ली की ओर फर्राटा भरते हुए निकल रहे हैं।

 

आपको बता दें कि सोमवार को किसानों की ट्रैक्टर ट्रोलियां दिल्ली कूच के ऐलान के चलते लगातार राजधानी की ओर बढ़ रही है। हालांकि रास्ते में पुलिस और प्रशासन की ओर से किसानों की राह को रोकने के लिए अनेक बढ़ाएं खड़ी की गई है। लेकिन किसान रास्ते में लगाए गए एक बेरीकेड्स को तोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

[irp cats=”24”]

 

हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने को कोशिश भी की जा रही है। मगर किसानों के उत्साह के आगे पुलिस के सभी इंतजाम धरे रह गए हैं। किसान सड़क मार्ग को छोड़कर कच्चे रास्तों से निकलकर अपने मिशन को कामयाब बनाने के लिए पुलिस की नाकेबंदी को तार तार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य किसान संगठनों की ओर से किए गए दिल्ली कूच के आह्वान को विफल करने के लिए वैसे तो हरियाणा और पंजाब के शंभू एवं खनोरी समेत सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय