Tuesday, April 22, 2025

विदेशी मुद्रा भंडार 1.13 अरब डॉलर घटकर 616.1 अरब डॉलर पर

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 1.13 अरब डॉलर घटकर 616.1 अरब डॉलर रहा गया।

 

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर कम होकर 617.23 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 74 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 545.8 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 36.2 करोड़ डॉलर घटकर 47.4 अरब डॉलर रह गया।

 

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 2.8 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 10 लाख डॉलर गिरकर 4.8 अरब डॉलर पर आ गया।

यह भी पढ़ें :  सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, साप्ताहिक आधार पर सोना 1,910 रुपये तक उछला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय