Saturday, May 18, 2024

बस्ती में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप,दोनों ने किया सुसाइड, मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो से खुलासा

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बस्ती। बस्ती से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जहा 2 पड़ोसियों ने एक युवक के सामने ही उसकी पत्नी से गैंगरेप किया। दोनों आरोपी घर में खाना खाने आए थे। वहां उन लोगों ने युवक को पहले ज्यादा शराब पिला दी। युवक के नशे में होने के बाद दोनों ने उसकी पत्नी से गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। घटना 20 सितंबर की रात को रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। लेकिन मरने से पहले मृतका का विडियो वायरल हुआ

आपको बता दें कि घटना से आहत पति-पत्नी ने 21 सितंबर की सुबह सल्फास की गोली खा ली। पति की 21 सितंबर को बस्ती के जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं पत्नी की अगले दिन 22 सितंबर को गोरखपुर के जिला अस्पताल में मौत हुई। मरने से पहले दोनों ने अपने बच्चों से अपना एक वीडियो भी बनवाया था। जिसमें उन्होंने पूरी घटना बताई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस मामले में महिला के देवर ने गैंगरेप का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी का नाम त्रिलोकी (40) है। वहीं दूसरा आरोपी नाबालिग है। उसको बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। घटना में जमीनी विवाद होना भी बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों से जमीनी विवाद और गैंगरेप को लेकर पूछताछ कर रही है।

महिला के बड़े बेटे ने बताया, 21 सितंबर की सुबह मैं अपने भाई के साथ घर पर था। तभी हम लोगों को मां आवाज देती है। हम उनके पास जाते हैं तो पापा-मम्मी एक चारपाई पर लेटे होते हैं। वो हमसे रोते हुए एक वीडियो बनाने के लिए कहती हैं। वो हमसे कहती हैं, अब तेरे पापा-मम्मी जिंदा नहीं बचेंगे, उनकी बात सुनकर मैं रोने लगा। मम्मी ने फोन ऑन करके मुझको दे दिया।

मम्मी ने बताया, रात को हमारे पड़ोसी घर आए थे। उन दोनों ने मेरे पति को शराब पिलाई। उसके बाद मैं बाहर कमरे में आई तो मेरे पति जमीन पर लेटे हुए थे। मैं उनके पास गई तो उन दोनों ने मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ जबरदस्ती की। महिला अपने बच्चों से ये भी कह रही है कि ये वीडियो किसी को दिखाना मत बस पुलिस को दिखाना। वहीं जब मां की हालत बिगड़ने लगी तो बेटे ने आवाज देकर सभी को बुलाया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला के देवर की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज किया है। घटना स्थल का एसपी गोपाल चौधरी ने निरीक्षण किया है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जमा किए हैं। मामले में एसपी का कहना है, दंपती के जहर खाने से मौत की सूचना मिली थी। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय