सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण

On

नई दिल्ली। सुबह की शुरुआत ताजगी से भरी होती है, क्योंकि रात भर शरीर खुद की मरम्मत करता है, लेकिन क्या हो अगर आप सुबह उठते ही मुंह में खट्टा या कड़वा स्वाद महसूस करें तो? कई बार खट्टा या कड़वा स्वाद अंदरुनी बुखार का संकेत देता है, लेकिन अगर इस स्वाद का अनुभव रोज हो रहा है, तो ये संकेत हैं कि पेट में समस्या आ चुकी है। मुंह से जुड़ी हर परेशानी का कनेक्शन पेट से होता है।

अगर पेट सही है, तो मुंह से जुड़े विकार कम हो जाते हैं। मुंह के खट्टे या कड़वा स्वाद को आधुनिक चिकित्सा में पेट से जुड़ी गड़बड़ी से जोड़कर देखा गया है। पेट में बढ़ रहा अम्ल मुंह खट्टा या कड़वा होने के पीछे का मुख्य कारण है। इसे आधुनिक चिकित्सा में 'एसिड रिफ्लक्स' कहा जाता है, लेकिन आयुर्वेद इसे पित्त दोष की बीमारी मानता है।

और पढ़ें कोई साधारण फल नहीं है सिंघाड़ा, बीपी और थायरॉइड की समस्या से निजात दिलाने में कारगर

आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में पित्त की वृद्धि होती है, तब शरीर में अम्ल बढ़ने लगता है। इससे न सिर्फ पेट से जुड़ी बीमारियां होती है, बल्कि हड्डियों और जोड़ों में भी कमजोरी देखी जाती है। मुंह के खट्टे या कड़वे स्वाद होने के पीछे कई कारण हैं, जिनमें देर रात खाना खाना, शराब और तंबाकू का सेवन करना, लिवर का सही तरीके से काम न करना, पाचन अग्नि का मंद पड़ जाना और पेट में एसिड का बढ़ जाना शामिल है। पेट में एसिड बढ़ने के पीछे गलत खान-पान और लंबे समय तक भूखा रहना भी शामिल है। आयुर्वेद में इस परेशानी का भी हल छिपा है। आयुर्वेद में पेट से जुड़ी बीमारियों से निजात पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन सबसे लाभकारी है। रात को गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण लें। यह सुबह पेट साफ रखेगा और पित्त को जड़ से शांत करेगा। रात के भोजन के समय में बदलाव के साथ पेट से अम्ल को कम किया जा सकता है।

और पढ़ें हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर

देर रात खाना खाने से बचें और सूरज ढलने के समय खाना खा लें। खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर न लेटें, कुछ समय घूमें और बाईं करवट लेकर ही सोएं। विज्ञान मानता है कि बाईं करवट सोने से पेट का एसिड ऊपर नली में नहीं चढ़ता और दिल तक रक्त का प्रवाह भी अच्छा बना रहता है। तांबे का पानी पेट के अम्ल को शांत करने का बेहतरीन उपाय है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट के अम्ल को शांत करने में मदद करती है। इसके लिए रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह पानी का सेवन करें। तांबे का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा। सौंफ और मिश्री का पानी या खाने के बाद उसका सेवन पाचन को सुधारने में मदद करता है और मुंह से आने वाली दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा, अत्यधिक तनाव और चिंता से दूर रहें। स्ट्रेस में पेट में एसिड का उत्पादन सामान्य से तीन गुना ज्यादा बढ़ जाता है। 

और पढ़ें मांसाहारी प्रोटीन से बेहतर है प्लांट बेस्ड प्रोटीन, जानें सेवन का तरीका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे किराना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

अमरोहा। जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां शुगर मिल की घोर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

   गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर महंत यति नरसिंहानंद का एक बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

फास्टैग और अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए करते थे धोखाधड़ी..दो आरोपित गिरफ्तार..जानें कैसे बचें इस स्कैम से

नई दिल्ली। पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस टीम ने फास्टैग और अमेज़नगिफ्ट कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
फास्टैग और अमेज़न गिफ्ट कार्ड के जरिए करते थे धोखाधड़ी..दो आरोपित गिरफ्तार..जानें कैसे बचें इस स्कैम से

केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड व बंगाल से 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले की साइबर थाना पुलिस ने केवाईसी अपडेट के बहाने बैंक ग्राहकों को ठगने वाले बड़े अंतरराज्यीय...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
केवाईसी अपडेट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला साइबर गिरोह का भंडाफोड़, झारखंड व बंगाल से 4 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र स्थित रानीबाग में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे किराना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
किराना दुकान में भीषण धमाका, 10 दुकानें तबाह, लाखों का सामान जलकर खाक

अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

अमरोहा। जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां शुगर मिल की घोर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में शुगर मिल की लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर फैली खोई से हादसों का तांडव

“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

   गाजियाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर महंत यति नरसिंहानंद का एक बयान सामने आया है, जिसने राजनीतिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“आपने जमकर ठाकुरवाद किया है” — योगी आदित्यनाथ की तारीफ़ में क्या बोल गए महंत यति नरसिंहानंद

जिम की आड़ में धर्मांतरण, फरार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में जिम के जरिए कथित धर्मांतरण कराने के मामले में फरार चल रहे आरोपित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
जिम की आड़ में धर्मांतरण, फरार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित