Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में मासूम से दरिंदगी: टॉफी के बहाने खेत ले जाकर की हैवानियत

गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर के एक गांव में घर के पास खेल रही मासूम को 16 साल का किशोर टॉफी दिलाने के बहाने अगवा कर जंगल में ले गया। किशोर ने पांच साल की मासूम को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर हिरासत में ले लिया है।

मुज़फ्फरनगर में कोतवाल ने हड़का दिया था भाकियू कार्यकर्ताओं को, गुस्साए भाकियू नेताओं ने थाने ने भट्टी चढ़ाई, धरना शुरू

 

[irp cats=”24”]

 

गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 5 वर्षीय पुत्री घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव निवासी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने उनकी पुत्री को रिक्शा में अगवा कर जंगल ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर की ठगी, 2 साइबर अपराधी महिलाएं गिरफ्तार

 

 

दो घंटे बाद रोती बिलखती मासूम बदहवास अवस्था में घर पहुंची। परिजन लहूलुहान मासूम को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। मासूम ने सामान्य होने पर आपबीती बताई। घटना की जानकारी लगने पर मासूम के पिता ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। आरोपी किशोर गांव के ही एक मदरसे में पढ़ता है और पांच साल की उनकी बेटी आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाती है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय