Wednesday, September 25, 2024

मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी ने कार्यालयों का अधिकारियों से कराया औचक निरीक्षण,167 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज जनपद के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण कराया गया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर की जाँच की और साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के परिणामस्वरूप यह पाया गया कि कुल 167 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित थे। इस प्रकार के निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखना होता है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न विभागों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग के 10 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

इसके अलावा, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा विद्युत नगरीय वितरण खण्ड प्रथम टाउन हाल का निरीक्षण किया गया, जहां 10 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के 5 अधिकारी/कर्मचारी और विद्युत वितरण खण्ड प्रथम महावीर चौक के 15 अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय में नहीं मिले। विद्युत परीक्षण खण्ड प्रथम महावीर चौक में भी 7 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। साथ ही, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां 4 अधिकारी/कर्मचारी गैरहाजिर थे। यह निरीक्षण प्रशासनिक कार्यों की नियमितता सुनिश्चित करने और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करने के उद्देश्य से किया गया था।

 

 

मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में जिला दिव्यागंजन सशाक्तिकरण के 01 अधिकारी/कर्मचारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण 2 अधिकारी/कर्मचारी, जिला विकास कार्यालय 5 अधिकारी/कर्मचारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण 4 अधिकारी/कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग में 4 अधिकारी/कर्मचारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण में 1 अधिकारी/कर्मचारी, सहकारिता में 2 अधिकारी/कर्मचारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण में 2 अधिकारी/कर्मचारी, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 1 अधिकारी/कर्मचारी, जिला कृषि अधिकारी में 3 अधिकारी/कर्मचारी, जिला कृषि रक्षा में 4 अधिकारी/कर्मचारी, कौशल विकास मिशन कार्यालय में 2 अधिकारी/कर्मचारी, अनुपस्थित पाये गये।

 

सरकारी निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को दर्शाता है। उप जिलाधिकारी जानसठ और बुढाना के निरीक्षण में कई विभागों में अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर 2 अधिकारी/कर्मचारी, नगर पंचायत जानसठ में 3 अधिकारी/कर्मचारी, सामुदायिक केन्द्र जानसठ में 15 अधिकारी/कर्मचारी, अनुपस्थित पाये गये।

उप जिलाधिकारी बुढाना के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढाना के 4 अधिकारी/कर्मचारी, खण्ड विकास अधिकारी बुढाना कार्यालय में 9 अधिकारी/कर्मचारी, अनुपस्थित पाये गये। अपर उप जिलाधिकारी सदर के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड के 18 अधिकारी/कर्मचारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड प्रथम के 1 अधिकारी/कर्मचारी, अधिशासी अभिंयता खण्ड गंग नहर मुजफ्फरनगर के 17 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

 

उप जिलाधिकारी खतौली के द्वारा निरीक्षण करने पर खण्ड विकास अधिकारी खतौली के 6 अधिकारी/कर्मचारी, एन0आर0एल0एम0 कार्यालय के 2 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

 

इसी प्रकार उप जिलाधिकारी सदर द्वारा निरीक्षण के दौरान कार्यालय तहसीलदार सदर में 5 अधिकारी/कर्मचारी एवं विकास खण्ड सदर में 3 अधिकारी/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों से इस सम्बन्ध में स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये ओर स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त न होने के स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्व कडी कार्यवाही की जाये।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय