Saturday, May 25, 2024

मुज़फ्फरनगर में आज मतदान, ज़िले को 20 जोन व 54 सैक्टर में बांटा, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील  बूथों पर बरती जायेगी विशेष सतर्कता

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
मुजफ्फरनगर। जिले के 10  निकायों में आज होने वाले मतदान के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई और पॉलिंग पार्टियां भी बूथों पर पहुंच गई है। जनपद को बीस जोन व 54 सैक्टर में बांटा गया है, जिले में 89 मतदान केंद्र संवेदनशील है, जबकि 6476०6 मतदाताओं के लिये 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल बनाये गए है।
नवीन मंडी स्थल से निकाय चुनाव कराने के लिए 698 पोलिंग पार्टी रवाना हुई। गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के 10  निकायों में 89 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किये गए हैं। जिले भर में 647606 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्त है। 210  मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद को 20  जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। सभी बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हों गई थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी को बूथों पर ही रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं। 4 मई को प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वैसे तो शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराना है, लेकिन विशेष परिस्थिति में यदि किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की निर्धारित समय के बाद भी लाइन लगी रही तो लाइन में लगे सभी वोटरों का मतदान संपन्न कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी कर ली गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
51,314SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय