वियतनाम में बुआलोई तूफान ने मचाई तबाही: 51 की मौत, 14 लापता, 608 मिलियन डॉलर का नुकसान

On

हनोई। वियतनाम में तूफान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बुआलोई तूफान की चपेट में आने से मौत का आंकड़ा 51 तक पहुंच गया। 14 लोगों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है, जबकि 164 लोग घायल हुए। वियतनाम आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को आपदा से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की। इसके अनुसार तूफान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से उत्तरी और मध्य वियतनाम में 51 लोगों की मौत हो गई, 14 अन्य लापता हो गए और 164 लोग घायल हो गए।

और पढ़ें चीन की पहली 8K स्पेस फिल्म 'शनचो 13' लाओस में हुई प्रदर्शित, दर्शकों को दिखा अंतरिक्ष का अद्भुत संसार

और पढ़ें अमेरिका के गाजा पीस प्लान पर हमास सहमत, ट्रंप ने इजराइल को गाजा में कार्रवाई तत्काल रोकने को कहा

शुरुआती आर्थिक क्षति का अनुमान लगभग 15.9 ट्रिलियन वियतनामी डोंग (लगभग 608 मिलियन अमेरिकी डॉलर) लगाया जा रहा है। इस तूफान में 238,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या जलमग्न हो गए, लगभग 89,000 हेक्टेयर चावल और अन्य फसलें बर्बाद हो गई। इसके अलावा, 17,000 हेक्टेयर से अधिक जलीय कृषि और लगभग 50,300 हेक्टेयर जंगलों को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार, तूफान ने बुनियादी ढांचे को भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया, 8,800 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए और लगभग 468,500 घरों में अभी भी बिजली नहीं है। इसके साथ ही लगभग 1,500 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए।

और पढ़ें रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

स्थानीय अधिकारी राहत कार्य जारी रखे हुए हैं, क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को साफ करने, सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने और प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए उपकरण जुटा रहे हैं। इस बीच, वियतनाम न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने गुरुवार को आपातकालीन राहत के लिए 15 प्रभावित इलाकों के लिए सहायता पैकेज को मंजूरी दी। इससे पहले, उन्होंने 30 सितंबर को स्थानीय अधिकारियों और विभागों को प्रभावित निवासियों की सहायता और प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाने का निर्देश दिया था।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों, पार्टी संगठनों, प्रशासन और आपदाओं से हुए नुकसान और कठिनाइयों को झेल रहे निवासियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई। उन्होंने जन समितियों के अध्यक्षों को आदेश दिया कि वे जल्द से जल्द अलग-थलग पड़े इलाकों में पहुंचने के लिए सेना और वाहन जुटाएं। क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत करवाएं और प्रभावित निवासियों के लिए आश्रयों की व्यवस्था करें। इसके साथ ही उन्होंने 5 अक्टूबर से पहले क्षतिग्रस्त शैक्षणिक और चिकित्सा सुविधाओं की मरम्मत कराने का निर्देश भी दिया है।

वियतनाम के कई हिस्सों में 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। उत्तरी मध्य वियतनाम के कई गांव जलमग्न हो गए थे और यातायात व बिजली गुल थी। बुआलोई एक हफ्ते में एशिया के लिए खतरा बनने वाला दूसरा बड़ा तूफान था। पिछले कई वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक, रागासा तूफान ने उत्तरी फिलीपींस और ताइवान में कम से कम 28 लोगों की जान ले ली। इससे पहले कि यह चीन में पहुंचा और वियतनाम में फैल गया। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल में चमके स्टार खिलाड़ी, मनीष और वैष्णवी ने दर्शकों को कराया रोमांचित

Fenesta Open: तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार ने पुरुष एकल फाइनल में कीर्तिवासन सुरेश को दो घंटे तक चले रोमांचक मुकाबले...
खेल 
राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला एकल में चमके स्टार खिलाड़ी, मनीष और वैष्णवी ने दर्शकों को कराया रोमांचित

दादासाहब फाल्के पुरस्कार जीतने पर केरल सरकार ने सुपरस्टार मोहनलाल को किया सम्मानित, भावुक हुए अभिनेता

Mohanlal Honored: केरल सरकार ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम में एक भव्य समारोह आयोजित कर सुपरस्टार मोहनलाल को सम्मानित किया। इस...
मनोरंजन 
दादासाहब फाल्के पुरस्कार जीतने पर केरल सरकार ने सुपरस्टार मोहनलाल को किया सम्मानित, भावुक हुए अभिनेता

सपा सांसद नदवी का यूपी सरकार पर जोरदार हमला, कहा- बुलडोजर और लाठीचार्ज से कुचले जा रहे हैं नागरिक अधिकार

Mohibbullah Nadvi in Rampur: समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा सांसद नदवी का यूपी सरकार पर जोरदार हमला, कहा- बुलडोजर और लाठीचार्ज से कुचले जा रहे हैं नागरिक अधिकार

'एक पेड़ मां के नाम' की तर्ज पर चेकडैम और तालाब निर्माण को बनाएं जनांदोलन - योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग (लघु सिंचाई) की उच्चस्तरीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
'एक पेड़ मां के नाम' की तर्ज पर चेकडैम और तालाब निर्माण को बनाएं जनांदोलन - योगी

सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत 15 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ऑपरेशन सवेरा के तहत 15 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटियों को किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया